6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Umesh Pal Murder Case: मेरठ में अतीक के रिश्तेदारों के लिए STF ने बिछाया जाल

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद का बेटा अशद मेरठ में पहले कई बार फरारी काट चुका है। माफिया अतीक की एक बहन मेरठ में रहती है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 02, 2023

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद का बेटा अशद मेरठ में काट चुका है फरारी, एसटीएफ के रडार पर रिश्तेदार

माफिया अतीक अहमद और उसका बेटा असद। (फाइल फोटो)

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने वाले माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। मेरठ में रह रहे माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए एसटीएफ ने जाल बिछाया है।

यह भी पढ़ें : लेफ्टीनेंट कमांडर बता सेना में भर्ती के नाम पर करता था ठगी, STF ने नोएडा से पकड़ा

पुलिस के अनुसार प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद के बेटे अशद सहित परिवार के लोग नामजद हैं। इसके बाद प्रयागराज पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां अतीक के जुड़े रिश्तेदारों और उसके लोगों पर कार्रवाई में जुटी हैं।

मेरठ के भवानी नगर में है अतीक की बहन की ससुराल
छानबीन से पता चला कि अतीक की एक बहन मेरठ के भवानी नगर में रहती है। जहां पर अतीक और उसके बेटों का आना-जाना रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अशद पहले कई बार मेरठ में कई बार फरारी काट चुका है।

यह भी पढ़ें : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन, जांच में जुटी एसटीएफ

वर्ष 2020 में दो लाख रुपए के इनामी अतीक के बेटे उमर की तलाश में एसटीएफ ने भवानीनगर में अतीक के बहनोई डॉ. इकलाक अहमद के घर दबिश दी थी। दबिश में अतीक का दूसरा बेटा अली मिला था।

उमर पर आरोप था कि उसने 2018 में लखनऊ के एक प्राॅपर्टी डीलर का अपहरण किया था। एसटीएफ मेरठ ने अली को नौचंदी थाने बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें : मेरठ में बोले मुस्लिम, 'होली पर हिंदू भाइयों को गले लगाकर देंगे मुबारकबाद'

पुलिस ने अतीक, उससे जुड़े लोगों की संपत्ति का रिकार्ड निकाला है। इसी में पता चला कि अतीक ने सांसद रहते हुए मेरठ में कई महंगे भूखंडों का अधिग्रहण रुकवाया था। इसमें उसके नाम का पत्र लगा होना बताया जा रहा है।