26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस प्रमुख मंदिर में ये होगी व्यवस्था

चार मार्च को मंदिर के कपाट पूरी रात खुलेंगे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Mar 2019, 12:54 PM IST

meerur

VIDEO: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस प्रमुख मंदिर में ये होगी व्यवस्था

मेरठ। आगामी चार मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर औघड़नाथ मंदिर में तैयारियां चल रही है। महाशिवरात्रि के मौके मंदिर के कपाट पूरी रात खुलेंगे। गुरुवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। जिसमें महाशिवरात्रि के मौके पर तैयारियों का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगाजल शिव के भक्तों को मंदिर परिसर में ही मिलेगा। बैठक में मंदिर में बेरीकेडिंग, जूता स्टैंड, वाहन स्टैंड, जलाभिषेक के लिए लोटों आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंः Exclusive: घर में निकल आए सांपों के सैकड़ों दोमुंहे बच्चे, परेशान लोगों ने फिर किया ये काम, देखें वीडियो

औघड़नाथ मंदिर समिति के महासचिव सतीश सिंघल ने बताया कि महाशिवरात्रि इस बार सोमवार की है। सोमवार शिव का दिन होता है। इससे इस बार शिवरात्रि का महत्व और अधिक बढ जाता है। सोमवार भगवान शिव की भक्ति का विशेष दिन है, ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वैसे तो हर बार महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्तों की भीड़ लाखो में होती हैं लेकिन इस बार सोमवार होने के कारण भीड़ अधिक आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे से आम लोगों के लिए खुलेगा। इससे पहले भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा और उनकी पूजाअर्चना के बाद सुबह आरती होगी। इसके पश्चात ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे, शाम साढ़े सात बजे, रात ग्यारह बजे व मध्य रात्रि एक बजे महादेव की आरती होगी। अध्यक्ष डा. महेश बंसल ने बताया कि बेरीकेडिंग, लोटों की व्यवस्था, जूता स्टैंड आदि की व्यवस्था की गई है।

यह भी देखेंः VIDEO: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए कप्तान

उन्होंने बताया कि गंगाजल भी मंदिर में उपलब्ध रहेगा। वहीं एसपी सिटी अखिलेश कुमार ने व्यवस्थाओं के मद्देनजर मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास चैकसी के लिए सेना को भी सतर्क किया गया है। मंदिर के पास कैंट एरिया होने के कारण वहां पर सेना के जवान भी सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर भारी वाहनों की आसपास के क्षेत्र में नो एंट्री रहेगी। कोई भी चार पहिया वाहन उस क्षेत्र में नहीं जा सकेगा। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिए लागू रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग