
नवंबर के इन दो दिनों में मिलेंगे दावत के खूब न्योते, यूपी के इस शहर में तो पार्टी के लिए हो गर्इ है पूरी तैयारी
मेरठ। दीपावली पर मिठार्इ आैर दावतों का लुत्फ लेने के बाद नवंबर में ही अभी दो दिन आैर हैं, जब आप पार्टी का लुत्फ लेंगे। दरअसल, इन दो दिनों में जुलार्इ में बंद हुए शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। 18 व 19 नवंबर को शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। देवउठनी एकादशी से विवाह के साथ-साथ गृह प्रवेश, उद्घाटन समेत सभी शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। इन दो दिनों में अापको दावतों के न्योते मिलने शुरू हो गए होंगे। देवउठनी एकादशी 18 नवंबर की रात 12 से शुरू हो जाएगी, इसमें फेरों का समय रात्रि बाद होने से सहालग इन दो दिनों में हो रहे हैं, यानि विवाह 18 नवंबर को भी होंगी, लेकिन फेरे रात बारह बजे के बाद होंगे। देवउठनी एकादशी पर 18 व 19 नवंबर को सैकड़ों विवाह होने जा रहे हैं।
21 जुलार्इ के बाद आया यह शुभ दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शर्मा का कहना है कि इस साल 21 जुलार्इ को भडरिया नवमी के बाद शुभ कार्य बंद हो गए थे। 19 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। इसलिए यह एकादशी विवाह का शुभ मुहूर्त होता है, इसलिए इस दिन ज्यादा विवाह होते हैं। इधर, देवउठनी एकादशी पर विवाह के लिए शहरभर में तैयारियां जोरों पर हैं, क्योंकि सैकड़ों विवाह 18 व 19 नवंबर को होने हैं। शहर में करीब 300 मंडप आैर होटल हैं, इनके अलावा रेस्टाेरेंट, फार्म हाउस व धर्मशाला हैं, जिनमें अधिकतर में बुकिंग हो चुकी है। 18 व 19 नवंबर को विवाह समारोह में शहर आैर देहात में खूब चहल-पहल आैर पार्टियों का दौर रहेगा, एेसे में यहां जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ेगा, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
Published on:
11 Nov 2018, 2:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.