6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Merry Christmas 2021 : उपहारों से सजे बाजार, सैंटा क्लॉज की ड्रेस और क्रिसमस ट्री पर महंगाई की मार

Merry Christmas 2021 : शनिवार 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस मनाया जाएगा। क्रिसमस डे को लेकर बाजारों में तैयारी चल रही है। मेरठ के प्रमुख बाजार इस समय क्रिसमस ट्री,सांता कैप और अन्य चीजों से भर गए हैं। क्रिसमस डे को बनाने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। इस बार क्रिसमस ट्री के दाम हजारों में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 23, 2021

Merry Christmas 2021 : उपहारों से सजे बाजार,सैंटा क्लॉज की ड्रेस और क्रिसमस ट्री पर महंगाई की मार

Merry Christmas 2021 : उपहारों से सजे बाजार,सैंटा क्लॉज की ड्रेस और क्रिसमस ट्री पर महंगाई की मार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ.Merry Christmas 2021 : क्रिसमस वैसे तो ईसाइयों का परंपरागत पर्व है। लेकिन यह दूसरे समुदाय के लोग भी उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन पार्टी की जाती है और दोस्तों के साथ खाना—पीना किया जाता है। क्रिसमस पार्टी पर दोस्तों के बीच स्टाइलिश लुक की पहली पसंद युवाओं के बीच वेस्टर्न ड्रेस है। मेरठ के आबूलेन,सदर,सेंट्रल मार्केट के अलावा अन्य बाजारों में क्रिसमस ट्री और गिफ्ट्स आइटम की भरमार है। लोग क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज के रूप में बच्चों को उपहार देते हैं। बच्चों ही नहीं बड़ों को भी उपहार बांटा जाता है।

500 से 4000 तक की ड्रेस
बाजार में सैंटा क्लॉज ड्रेस की ढेरों वैरायटी हैं। इनकी कीमत 500 से शुरू होकर 4 हजार रुपये तक है। सैंटा टोपी की कीमत 50 रुपए से शुरू होकर 500 रुपये तक है। इस बार क्रिसमस का क्रेज लोगों में खूब दिखाई दे रहा है। लोग बाजारों से सैंटा टोपी खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी के लिए वाराणसी के कलाकारों का बेहद आकर्षक गिफ्ट

सैंटा घंटी की धूम
क्रिसमस के मौके पर बाजार में सैंटा घंटी की भी धूम है। ये सैंटा घंटी घर की सजावट के लिए काफी पसंद की जा रही है। इसको घर के ड्रॉइंगरूम में लगाने के अलावा अन्य जगहों पर भी रखा जा सकता है। ये घंटी भी इस बार 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
जितना ऊंचा क्रिसमस ट्री उतने ज्यादा दाम
बाजार में क्रिसमस ट्री भी दुकानों में सजे हुए हैं। हालांकि इस बार पिछली बार की अपेक्षा दाम अधिक बढ़े हुए हैं। बाजार में सजा हुआ क्रिसमस ट्री इस बार 300 रुपये लेकर 10 हजार रुपये तक का है। यानी जितना ऊंचा क्रिसमस ट्री उतने ही अधिक दाम।