29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cantt Board Meerut : मेरठ कैंट बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, सील किया बंगला नंबर 22 बी

Cantt Board Meerut आज शुक्रवार को मेरठ कैंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगला नंबर 22 बी को सील कर दिया। बंगला नंबर 22 बी को सील करने गई कैंट बोर्ड की टीम का विरोध किया गया और लोगों ने हाईकोर्ट के स्टे की बात कही। लेकिन कैंट बोर्ड की टीम ने एक नहीं सुनी और पूरे बंगले को सील कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में फोर्स भी मौजूद रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 14 Oct 2022, 1:47 PM IST

Cantt Board Meerut : मेरठ कैंट बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, सील किया बंगला नंबर 22 बी

Cantt Board Meerut : मेरठ कैंट बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, सील किया बंगला नंबर 22 बी

Cantt Board Meerut आज मेरठ कैंट बोर्ड की टीम ने फोर्स के साथ 22 बी बंगले पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। कैंट बोर्ड टीम ने ये कार्रवाई एसीएम और मेरठ कैंट बोर्ड एई पीयूष के नेतृत्व में पूरी की है। इस दौरान लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। मेरठ कैंट बोर्ड टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बसपा नेता व 22 बी के संचालक पंकज जौली ने हाईकोर्ट के स्टे की बात कहते हुए कैंट बोर्ड अधिकारियों को चेतावनी दी।


कैंट बोर्ड की टीम आज शुक्रवार सुबह 11 बजे 22 बी को सील करने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। कैंट बोर्ड टीम ने 22 बी को सील कर दिया। बता दे कि बंगला नंबर 22 बी को कैंट बोर्ड ने चौथी बार सील किया है। कैंट बोर्ड की बैठक में दो महीने पूर्व ट्रेड लाइसेंस निरस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें : CCSU News : सीसीएसयू में नहीं होगी स्नातक स्तर की प्राइवेट परीक्षाएं, PG में Online पंजीकरण 18 तक


मेरठ छावनी स्थित बंगला नंबर 22 बी पिछले दस सालों से विवादों में हैं। 22 बी में विवाह मंडप, होटल, रेस्टोरेंट सहित बार संचालित होते हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग होटल में मौजूद थे। जिन्हें दूसरे होटलों में शिफ्ट कर दिया गया है। अगस्त महीने में कैंट बोर्ड की हुई बैठक में 22 बी का ट्रेड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। बैठक में यह भी चर्चा रही थी कि तमाम अनियमितताओं के बाद भी कैसे छावनी परिषद ने 22 बी को ट्रेड लाइसेंस दिया। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की गई और उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग