30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Bitiyaatwork: पिता से बिजनेस के टिप्स लेकर अपने सपनों को साकार करने में जुटी यह बेटी

डाटर्स डे पर 'पत्रिका अभियान' के आह्वान पर मेरठ के दवा कारोबारी नीरज तोमर अपनी बेटी नीलम को टिप्स देते हुए  

2 min read
Google source verification
meerut

#Bitiyaatwork: पिता से बिजनेस के टिप्स लेकर अपने सपनों को साकार करने में जुटी यह बेटी

मेरठ। 23 सितंबर को डाटर्स के मौके पर 'पत्रिका' ने सप्ताहभर से अभियान चला रखा है। यह पूरा सप्ताह बेटियों के नाम है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों से अपनी बेटी को कार्यस्थल पर ले जाने की अपील के साथ ही आज का दिन उनके नाम करने को है। इसी के तहत पत्रिका अभियान के आह्वान पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी दवा कारोबारी नीरज तोमर ने अपनी फर्म तोमर मेडिकल एजेंसी में अपनी बेटी नीलम तोमर को साथ ले जाकर कारोबार के टिप्स दिए। टिप्स लेने के बाद नीलम ने कहा कि यह अनुभव उसे काफी मदद आएगा, क्योंकि वह बड़ी हाेकर बिजनेस करना चाहती है।

यह भी पढ़ेंः #Bitiyaatwork: मां के सपनों को पूरा करना इस बेटी के जीवन का उद्देश्य

सफल कारोबारी बनने का सपना

कक्षा 12 की छात्रा नीलम तोमर का अभी से बिजनेस करने के प्रति रुझान है। इसलिए उसने अपने सब्जेक्ट्स का भी इसी तरह चुनाव किया। उसने बताया कि वह खाद एवं फल संरक्षण विषय लिया है। वह इसमें सफल कारोबारी बनना चाहती है। पिता का दवा का कारोबार है तो वह मेरे लिए काफी सहायक रहेगा। इसलिए वह अपने पिता से समय-समय पर टिप्स लेती रहती है, जिससे मेरा ज्ञान व अनुभव बढ़ते हैं। नीलम ने कहा कि हर बेटी को पढ़ार्इ के साथ-साथ भविष्य में उसे क्या करना है, सोचना चाहिए आैर उसके बारे में आगे बढ़ना चाहिए। नीलम ने कहा कि बिजनेस को लेकर पिता के बताए टिप्स उसके लिए आगे चलकर बहुत काम आएंगे। इससे मैं बड़ी होकर परिवार की भी मदद कर सकूंगी। हर बेटी को अपने पैरों पर खड़ा होने के बारे में अभी से सोचना चाहिए, ताकि वे सही समय पर अपनी मंजिल पा सकें।

यह भी पढ़ेंः #Bitiyaatwork: मां के साथ बेटी जब ऑफिस पहुंची तो बोली ये बड़ी बात

पिता ने इस अभियान की तारीफ की

दवा कारोबारी नीरज तोमर ने पत्रिका के इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हर पिता को बेटे की तरह अपनी बेटी के भविष्य के बारे में अवश्य सोचना चाहिए। उन्होंने पत्रिका के अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के भविष्य के बारे में सोचें आैर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के प्रति प्रेरित करें।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग