
मेरठ में मेडिकल छात्रा की पिटार्इ आैर बदसलूकी की वीडियो बनाने वाले होमगार्ड की पत्नी ने भी उसे नहीं बख्शा, उसके साथ किया यह
मेरठ। मेडिकल कालेज की छात्रा की यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में पिटार्इ आैर बदसलूकी की वीडियो बनाने आैर उसे वायरल करने के आरोपी होमगार्ड सेंसरपाल को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया था। उसने ही वीडियो बनार्इ थी आैर वायरल की थी। जांच अधिकारी के सामने होमगार्ड सेंसर पाल ने अपना बयान दर्ज कराया है। अब छात्र-छात्रा के बयान पुलिसकर्मियों का दोष तय करेंगे। इनके बयान अभी होने हैं। मेडिकल कालेज की छात्रा ने अपनी क्लास से छुट्टी ले ली है, जबकि छात्र भी सुरक्षा कारणों से मेडिकल कालेज नहीं आ रहा है। इसी बीच बर्खास्त होमगार्ड की पत्नी आैर परिजन सेंसरपाल की इस करतूत से हैरान हैं।
पत्नी ने होमगार्ड को घर से निकाला
बर्खास्त होमगार्ड की पत्नी को अपने पति की करतूत पता चलने पर उस पर बड़ा गुस्सा आया। बताते हैं कि पत्नी आैर परिजनों ने बर्खास्त होमगार्ड को घर से निकाल दिया। वह रात को गढ़ रोड स्थित एक गांव में ट्यूबवेल पर रुका हुआ है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी अपने घर नहीं जा रहे आैर कहीं न कहीं शरण ले रखी है। विभाग की छवि को धूमिल करने वाले आरोपी होमगार्ड से पत्नी आैर परिवार के लोग भी बेहद हैरान हैं।
अब तक यह हुआ
मेडिकल कालेज के छात्र आैर हापुड़ निवासी छात्रा को यूपी पुलिस 100 गाड़ी में पीटने आैर बदसलूकी की वीडियो बनाने आैर उसे वायरल करने के मामले में आरोपी होमगार्ड सेंसरपाल को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं एचसीपी सलेख चंद, सिपाही नीटू सिंह आैर महिला कांस्टेबल प्रियंका भी निलंबित की जा चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेंसरपाल ने ही गाड़ी में बदसलूकी की वीडियो बनार्इ आैर पुलिस के ग्रुप में डाल दी थी। उसके बाद ही वीडियो को वायरल किया गया। यह मामला डीजीपी तक पहुंचा।
Updated on:
28 Sep 2018, 9:16 AM IST
Published on:
28 Sep 2018, 9:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.