26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान में ताला डालकर चल रहा था ये काम, चार थानों की पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का हाल देखकर पकड़ लिया माथा

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मारा छापा तो यहां मच गया हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 10:26 AM IST

meerut

मकान में ताला डालकर चल रहा था ये काम, चार थानों की पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का हाल देखकर पकड़ लिया माथा

मेरठ। एसपी सिटी मेरठ रणविजय सिंह ने बंद मकान में दलबल सहित छापा मारा। छापा मारते ही आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी न जब कमरे का ताला तुड़वाया तो भीतर का सीन देखकर वे हैरान रह गए। मुखबिर से जो सूचना उन्हें मिली थी उससे कहीं अधिक मात्रा में उन्होंने प्रतिबंधित समान बरामद किया। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में एसपी सिटी ने चार थानों की फोर्स के साथ शराब माफिया रमेश प्रधान के घर पर छापा मारा।

यह भी पढ़ेंः 25 लाख की लाॅटरी के मैसेज के बाद इस सांसद के पास एटीएम डिटेल को लेकर आया फोन तो मची अफरातफरी

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। शराब माफिया रमेश प्रधान की पुलिस विभाग में भी तूती बोलती है। सूत्रों की मानें तो लोगों के बीच उसके घर पर लगे छापे की चर्चा है। उधर, पुलिस के अमले को देख बस्ती के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि शराब माफिया परिवार सहित मौके से फरार हो गया। उसके घर पर कोई नहीं मिला। घर पर ताला लगा हुआ था। जिसको तोड़कर पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई है। मेरठ में किसी बड़े शराब माफिया के यहां पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में किसी अधिकारी ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में वाहनों के टकराने के बाद जाटों-मुस्लिमों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों आेर से एक घंटे तक चली 70 राउंड गोलियां

20 लाख रुपये की शराब बरामद

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने सीओ ब्रहमपुरी हरिमोहन सिंह और चार थानों की फोर्स के साथ शराब माफिया रमेश प्रधान के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घर के ताले तोड़कर एक कमरे में रखी करीब पांच सौ पेटी शराब बरामद की। मौके से शराब बनाने का सामान भी बरामद होने की चर्चा है। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की सूचना शायद लीक हो चुकी थी। जिसके चलते शराब माफिया रमेश प्रधान पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार सहित घर से फरार हो चुका था। एसपी सिटी ने शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की बात कही है। वहीं पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग