
पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में ग्रामीणों ने किया ये काम, जो पहले कभी नहीं दिखा, देखें वीडियाे
मेरठ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद हो गए। इन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का जो सिलसिला शहरों में शुरू हुआ वह अब गांव तक जा पहुंचा है। मेरठ के गांवों में भी पाकिस्तानी विरोधी नारे लग रहे हैं। ग्रामीण कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। हमले को लेकर लोगों में गम और गुस्सा अब भी बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जहां पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
वहीं हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीण भी भारत सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की कमान युवाओं और बच्चों के हाथ में है। हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते ग्रामीण गांव की गलियों में घूम रहे हैं। जुलूस में सभी ग्रामीण एक हैं इस दौरान किसी के बीच कोइ भेदभाव नहीं दिखाई देता। इन ग्रामीणों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की सरकार से मांग की। ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मेरठ के गांव की गलियों में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। उसमें पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये जा रहे है।
ग्रामीण क्षेत्र में युवकों ने पुलवामा में हुई आतंकी घटना के विरोध में जुलूस निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। ग्रामीण लोग पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान को अपने यहां से आतंकवाद बंद करना होगा। पाकिस्तान के बढावा देने से ही भारत में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि अब और बर्दाश्त नहीं होता। जल्द से जल्द पाकिस्तान को आतंकवाद हमले के विरोध में सबक सिखाना चाहिए।
Updated on:
22 Feb 2019, 4:26 PM IST
Published on:
22 Feb 2019, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.