वहीं हर तरफ शोर है कि सुनील राठी ने गोली मारकर मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। ऐसा इसलिए है कि राठी ने अपने ब्यान में कहा है कि उसने ही मुन्ना बजरंगी को मारा, लेकिन उसका यह भी कहना है कि हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल मुन्ना बजरंगी की है। जबकि जेल के गटर से एक पिस्टल और दो दर्जन कारतूत जिंदा मिले थे और घटना स्थल पर 10 खोके भी बरामद हुए थे। वहीं कैदियों का कहना है कि उन्होंने नहीं देखा कि किसने गोली चलाई।