
मुस्लिम युवक बन गया 'वीरू', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान का एेसा हाल करने की मांग की, कहा- गोकशी करने वालों को दे ये सजा...
मेरठ। मेरठ में एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर माहौल गर्म है तो वहीं एक मुस्लिम युवक टंकी पर चढ़ गया। मुस्लिम युवक ने अपने हाथ में लाउडस्पीकर लिया हुआ था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान कर रहा था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जलनिगम की टंकी पर लिसाड़ी गेट के खुशहाल नगर का रहने वाला जियाउल हक चढ़ गया। उसके एक हाथ में पेट्रोल की बोतल और एक हाथ में लाउडस्पीकर था। उसने लाउड स्पीकर से ऐलान किया कि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगा।
जियाउल हक दिन में करीब 12 बजे टंकी पर चढा और वह तीन घंटे तक लोगों को छकाता रहा। इस दौरान उसने पुलिस अधिकारियों को धमकी दी कि अगर किसी ने ऊपर आने की कोशिश की तो वह आग लगा लेगा। उसका कहना है कि देश में गायों की हत्या हो रही है। रात को सपने में गाय आकर उसे टक्कर मारती हैं। यदि उन्हें नहीं बचाया गया तो वह अपनी जान दे देगा। इसी वजह से परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। उसने प्रशासन से मांग की किसी भी तरह से गौ हत्या पर रोक लगाई जाए। जियाउलहक ने मेरठ में हाई कोर्ट बेंच बनाने की मांग भी रखी।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ टंकी की घेराबंदी कर दी। युवक ने धमकी दी कि अगर किसी ने ऊपर आने की कोशिश की तो वह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जिया उल हक का कहना है कि गौवंश की हत्या करने वालों का एनकाउंटर कर देना चाहिए। उसने टंकी से नारे लगाए कि हमारा नेता कैसा हो नरेन्द्र मोदी जैसा हो। उसने कहा कि पाकिस्तान को नष्ट कर दो। मोदी ही पाकिस्तान को नष्ट करेंगे।
Updated on:
27 Feb 2019, 9:23 PM IST
Published on:
27 Feb 2019, 8:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.