5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में पशु चिकित्सक की हत्या, हाइवे पर शव रखकर लोगों ने लगा दिया जाम

मौत की गुत्थी सुलझाने आैर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ में पशु चिकित्सक की रहस्यमयी मौत, हाइवे पर लोगों ने लगा दिया जाम, पुलिस मौके पर ताकती रही

मेरठ। रविवार की सुबह सरधना क्षेत्र में पशु चिकित्सक का शव हाइवे पर पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगा जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम खुलवाने मौके पर पहुंची थाना पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख पुलिस हाथ बांधे खड़ी रही। पुलिस को इस बात का डर था कि कहीं ग्रामीण और अधिक उग्र हो गए तो वाहनों में तोड़फोड़ तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः बहन को र्इदी देने जा रहे युवक की बाइक टकरार्इ ट्रैक्टर ट्राली से, मासूम की मौत से मचा कोहरा

यह भी पढ़ेंः पत्नी की किडनी निकलवा दो दिन तक लाश लेकर घूमता रहा पति, अंतिम संस्कार के समय पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया

पेड़ से लटका मिला है शव

खेड़ा निवासी राहुल (22) पुत्र सुभाष पशु चिकित्सक था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम करीब चार बजे राहुल किसी पशु को देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन पहले तो घंटी जाती रही, लेकिन देर रात के बाद उसका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। रविवार की सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल मार्ग पर पेड़ पर राहुल का शव लटका देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की शर्ट से ही फंदा बनाकर लटकाए गए शव को पेड़ से उतारा। वहीं, मृतक की बाइक दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के इस मंत्री के सामने भाजपाइयों ने खोल दी सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल, जमकर किया हंगामा

परिजनों आैर ग्रामीणों ने लगाया जाम

उधर, जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इंकार कर दिया। ग्रामीण डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। घंटों हंगामे के बाद सीओ सरधना संतोष कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एसपी देहात ने शीघ्र ही हत्या के खुलासे का आश्वासन देते हुए जाम खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग