30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरीद पर शहर काजी ने कहा- मुसलमान भटक गया है, अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से तौबा करें, देखें वीडियो

खास बातें सुबह तीन बजे से ही फोर्स के हवाले हो गई थी ईदगाह की सुरक्षा ईदगाह के आसपास बाहर सड़कों पर भी पढ़ी गई नमाज राजनीतिक दलों ने कैंप लगाकर दी ईद की मुबारकबाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Aug 2019, 1:06 PM IST

meerut

मेरठ। पूरे देश भर में ईद उल अजहा पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार को खुदा की इबादत में लाखों लोगों ने नमाज सजदा की। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के सभी जिलों में लाखों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मेरठ की शाही ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों लोगों ने सजदा किया। इसके अलावा जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा हुई। ईदगाह में शहर काजी जैनुरसाजिद्दीन ने नमाज करवाई। खुतबे में शहर काजी ने कहा कि मुसलमान भटक गया है वह अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से तौबा करें। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अमन और आपसी मेल मोहब्बतों के बीच ईद की खुशियां बांटें। कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे लोगों का अमन-चैन खत्म हो।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अनुच्छेद 370 और 35 A देश के लिए बड़ा कलंक, इनका सपना किया पूरा

नमाज में अमन-चैन की दुआ मांगी

जिले की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान देश की खुशहाली और उनकी तरक्की, अमन-चैन की दुआ की गई। मेरठ की शाही ईदगाह के आसपास राजनैतिक दलों के कैंप लगे हुए थे। सपा के कैंप में काफी संख्या में सपाई मौजूद थे, जो ईद के बाद लोगों से गले मिल रहे थे। कैंपों में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से कई सेक्टरों में बांटकर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। इस दौरान मोबाइल टीमें भी लगाई गई। सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की बागडोर संभाली।

यह भी पढ़ेंः #Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

डीएम और एसएसपी भी रहे मुस्तैद

ईदगाह में नमाज के दौरान एसएसपी अजय साहनी और डीएम अनिल ढींगरा भी मौजूद रहे। दोनों ही अधिकारियों ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि ईद की नमाज बहुत अच्छे माहौल में संपन्न हुई है। लोग खुशनुमा माहौल में ईद मना रहे हैं। ईद पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। किसी को भी ईद के मौके पर कोई परेशानी न हो इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग