6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Madrasa Board : योगी सरकार ने मदरसों में राष्ट्रगान गायन किया अनिवार्य,छात्र—शिक्षक गाएंगे जन गण मन

UP Madrasa Board मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही अब उनमें कई अन्य चीजें भी लागू की गई है। योगी सरकार ने अब मेरठ सहित प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया है। मेरठ में अनुदानित और गैर अनुदानित करीब 248 मदरसे हैं। अब इन सभी मदरसों में दुआ के साथ ही राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 25, 2022

UP Madrasa Board : मदरसों में राष्ट्रगान हुआ ​अनिवार्य, छात्र और शिक्षक मिलकर गाएंगे जन—गण—मन

UP Madrasa Board : मदरसों में राष्ट्रगान हुआ ​अनिवार्य, छात्र और शिक्षक मिलकर गाएंगे जन—गण—मन

UP Madrasa Board मेरठ के मदरसों में अब प्रतिदिन राष्ट्रगान गाया जाएगा। यह सुबह मदरसा खुलने के बाद होने वाली दुआ के साथ ही गाया जा सकेगा। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही यह नियम लागू किया है। बता दें कि 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही मदरसा शिक्षा गुणवत्ता के अलावा मदरसों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के अलावा मदरसा बोर्ड के अधिकार बढ़ाए थे। जिसके तहत मदरसा बोर्ड ने अब सख्त कदम उठाए हैं।

गत दिनों लखनऊ में हुई मदरसा बोर्ड की बैठक में राष्ट्रगान करने वाला निर्णय लिया गया था। इसी के तहत अब नए सत्र से मेरठ सहित प्रदेश के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में राष्ट्रगान गायन अनिवार्य होगा। राष्ट्रगान जन—गण—मन को मदरसा परिसर के भीतर छात्र और शिक्षक मिलकर गाएंगे। मेरठ में अल पीर साहिब मदरसा संचालक राशिद बेग ने बताया कि गत दिनों मदरसा बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मदरसों में तो राष्ट्रीय पर्व के मौके पर राष्ट्रगान गाया ही जाता है। इसके अलावा अन्य मौकों पर भी जन—गण—मन गाया जाता है। लेकिन अब इसको प्रतिदिन के लिए अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ के अधिकांश मदरसों में सुबह दुआ के समय जन—गण—मन गाया जाता है।

यह भी पढ़े : UP Board Exam 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी में आज से शुरू, परीक्षा केंद्र के बाहर दिखा ऐसा नजारा

योगी सरकार ने मदरसों में शिक्षा की बेहतरी के लिए कई नए उपाय किए हैं। जिसके तहत अब मदरसों में अन्य दूसरे विषय भी छात्रों को पढ़ाए जाने लगे हैं। मदरसों में शिक्षा का स्तर सुधारने के अलावा छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। मेरठ के अधिकांश मदरसों में छात्र कम्प्यूटर शिक्षा भी सीख रहे है। यह एक नया प्रयोग योगी सरकार ने किया है। जिससे मदरसों में अब आधुनिक शिक्षा का उजियारा हो रहा है।