
बालोद जिले के रहवासियों का नाम भंवरमरा की मतदाता सूची में जुड़वाया, ग्रामीणों ने चुनाव को प्रभावित करने की जताई आशंका ...
पत्रिका न्यूज नेवटर्क
मेरठ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानपरिषद सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गयी। अधिसूचना 5 नवंबर को जारी होने के बाद 12 नवंबर तक पर्चा दाखिल करने का काम होगा। इसके बाद 17 नवंबर तक पर्चा वापसी का काम होगा। एक दिसम्बर को मतदान होगा। मतगणना का काम 3 दिसम्बर को होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों जिन पर चुनाव होना हैं उनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज और झांसी स्नातक खंड की है। वहीं लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की है।
मेरठ एवं सहारपुर मंडल के जिलों में उप्र विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव आगामी एक दिसंबर को होगा। इसके लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी अनिता सी मेश्राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही केंद्र निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता संबंधित जिलों में लागू कर दी गई है। जिसके अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना आगामी 6 नवंबर है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 12 नवंबर और निर्देशित नामों के जांच की तिथि 13 नवंबर है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। मतदान की तिथि 1 दिसंबर और मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
इन सदस्यों का खत्म हुआ कार्यकाल
जिन सदस्यों का कार्यकाल इस दौरान खत्म हो रहा है उनमें लखनऊ स्नातक से कांति सिंह,वाराणसी से केदार नाथ सिंह, आगरा से डा0असीम यादव, मेरठ से हेम सिंह पुंडीर, इलाहाबाद-झांसी से यज्ञ दत्त शर्मा, वहीं लखनऊ शिक्षक संघ से उमेश द्विवेदी, वाराणसी से चेत नारायण सिंह, मेरठ से ओम प्रकाश शर्मा,बरेली-मुरादाबाद डिवीजन से संजय कुमार मिश्रा और गोरखपुर-फैजाबाद से धु्रव कुमार त्रिपाठी हैं।
Published on:
03 Nov 2020 02:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
