
Meerut Weather Update Today : तीन दिन तक भीषण गर्मी के बाद इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ देगा कुछ राहत
Meerut weather update Today भीषण गर्मी से पूरा वेस्ट और एनसीआर उबल रहा है। पूरे वेस्ट यूपी में आज से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में तापमान बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। गत बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मेरठ और एनसीआर के जिलों में आज गुरुवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ हुई।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि गत बुधवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम विभाग ने तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना व्यक्त की है। बात सोमवार की करें तो अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री तक पहुंच गया था। इस समय जिले में आर्द्रता 45 प्रतिशत है। जबकि इससे पहले मंगलवार को आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 54 न्यूनतम और अधिकतम 35 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मंगलवार से कई क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही हैं। अप्रैल में गर्मी के तेवर काफी तल्ख रहे। पूरे अप्रैल करीब 15 दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हवा की दिशा सुबह के समय उत्तर पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 7/11 किमी और दोपहर से उत्तर पूर्वी गति की प्रति घंटा 7/22 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगी।
Published on:
12 May 2022 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
