
Valentine's Day special
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ (meerut news ) रविवार को मेरठ में वैलेटाइन-डे की शुरूआत रोज-डे के साथ हुई। इस दौरान फूलों की खूब ब्रिकी हुई, खासकर गुलाब की। रोज-डे होने के कारण मेरठ में सुबह से ही गुलाब की ब्रिकी शुरू हुई तो शाम तक जारी रही। अकेले मेरठ में ही रोज-डे पर गुलाब के करीब एक लाख से अधिक फूल बिक गए। हालात यह थे कि आम दिनों में गुलाब के जिस एक फूल कीमत 10-15 रुपये हुआ करती थी। रोज-डे पर उसकी कीमत 50-60 रुपये तक पहुंच गई। रोज-डे पर गुलाब की ब्रिकी करने वाले नरेंद्र शर्मा ने बताया सुबह से ही गुलाब बिकना शुरू हाे गए थे।
रोज-डे के दिन बाजार भी पूरी तरह से तैयार था। फूलों की दुकानों पर गत शनिवार से ही गुलाबों की खरीदारी और बुकिंग शुरू हो गई थी। कोरोना महामारी के बाद यह वेलेंटाइन-डे आया तो फूल व्यापारियों के चेहरे खिल गए। पूरे आठ-दस महीने से फूलों का बाजार भी काफी नीचे चल रहा था। लेकिन स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है बाजार में नकली गुलाब के साथ ही असली गुलाब की विशेष मांग रही। इसमें ट्यूब रोज, गुलाब का बंच, बुके, हैंगिंग बॉस्केट और बॉस्केट व गुलाब का दिल लोगों ने खूब पसंद किया और खरीदा। एक गुलाब की कीमत 50-60 रुपये रही। लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रोज डे पर रही।
इसके अलावा पीला और सफेद गुलाब भी पसंद किया गया। बता दें कि कोरोना के दौरान फूलों की बिक्री काफी घट गई थी। लोगों को डर था कि फूलों से भी संक्रमण हो सकता है। मगर अब कोरोना टीकाकरण होने और परिस्थतियां सामान्य होने के कारण लोगों में हिम्मत लौटी है। फूल विक्रेता सुमित ने बताया कि प्रेमी युगल हों या नवयुगल असली गुलाब का फूल ही साथी को देना चाहते थे। फूल विक्रेता सुमित कहते हैं कि आठ महीने से तो फूलों की बिक्री बहुत कम थी। अब रोज डे के कारण थोड़ी मांग बढ़ी तो व्यापार भी चमक गया। नई सड़क पर फूल विक्रेता सुमित के अनुसार गुलाब का एक बंच 800 रुपये तक में बेचा गया।
Updated on:
08 Feb 2021 09:18 pm
Published on:
08 Feb 2021 07:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
