11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut: लॉकडाउन के दौरान तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, कई घायल

Highlights- मेरठ में सोहराब गेट बस स्टैंड के सामने हुआ हादसा - देर रात क्रेटा से टकराई आई-10 कार - कार में सवार अन्य लोग हुए घायल
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Sep 07, 2020

meerut.jpg

मेरठ. लॉकडाउन के दौरान रविवार देर रात मेरठ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दो कार आपस में भिड़ गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में पूर्व विधायक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या, सीओ हटाए गए तीन पुलिसकर्मी निलंबित

यह घटना सोहराबगेट बस स्टैंड के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा इंडिगो कार के यूटर्न लेने के दौरान तेज गति से आ रही आई-10 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद टाटा इंडिगो डिवाइडर पर चढ गई। इसके बाद आई-10 सामने खड़ी क्रेटा और ट्रक में भी जा टकराई। इस हादसे में आई-10 सवार युवक हिमालय गोयल की मौत हो गई। मृतक युवक कल्याण नगर का रहने वाला बताया जा रहा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद यातायात को वन-वे किया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का कारण तेज रफ्तार रही। लॉकडाउन के कारण सड़क पर ट्रैफिक भी कम था, जिस कारण आने जाने वाहनों की रफ्तार अधिक थी। गढ़ बस स्टैंड के सामने एक टाटा इंडिगो कार यू टर्न ले रही थी। इसी दौरान एक आई टेन कार तेज गति से आई और उसने इंडिगो में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुई मेट्रो, यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर नहीं तो भुगतना होगा भारी जुर्माना