5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी के दौरान घर में भूल गया चप्पल, वापस लौटा तो पकड़ा गया चोर !

Meerut News: मेरठ के लोहिया नगर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक चोर अपनी चप्पल के कारण लोगों के हत्थे चढ़ गया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 08, 2023

meerut news

चोरी के दौरान घर में भूल गया चप्पल, वापस लौटा तो पकड़ा गया चोर!

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां चोर चोरी करते हुए नहीं पकड़ा गया। लेकिन वह अपनी चप्पल के कारण दबोच लिया गया। लोगों ने चोर को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। चोर ने पुलिस कम्रियों से भी कहा कि वो इस चप्पल के कारण पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक चोर घर की दीवार कूदकर घुसे थे। वो चोरी करके जा चुके थे। इसी दौरान एक चोर को ध्यान आया कि उसकी चप्पल घर के अंदर छूट गई है। चोर जल्दी से भागकर वापस आया और चप्पल उठाकर जाने लगा। इसी दौरान लोग जाग गए और उनकी नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने उसको पकड़ा गया।

हालांकि, चोर के दो साथी भाग गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय में घटना चर्चा का विषय बनी है। बता दें कि पूरा मामला मेरठ में नया बना थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। जहां एक मकान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे थे। लेकिन रात में खटपट की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग उठ गए।

उन्होंने एक चोर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर ने बताया कि वो अपनी चप्पल उठाने आया था। इसी दौरान पकड़ा गया। उसके सारे साथी भाग गए थे। बताया गया कि चोर घर की दीवार कूदकर घर में घुसे थे।

यह भी पढ़ें : HIIV पीड़ित ने बीमारी छिपाकर की शादी; पत्नी को भी लगा एडस का रोग, हालत बिगड़ने पर छोड़ा

ताज गार्डन फतेहुल्लापुर के रहने वाले महफूज मंगलवार को अपनी ससुराल गए थे। उनके बंद पड़े मकान में तीन चोर घुस आए और घर का सामान चोरी कर रहे थे। इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने शोर मचा दिया। भीड़ ने एक चोर को पकड़कर जमकर पीटा।