10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईअलर्ट के बीच रेस्टोरेंट में भीषण गोलीबारी से थर्राया यूपी का यह शहर, पुलिस के उड़े होश, देखें वीडियो

मेरठ में रेस्टोरेंट में खा रहे थे खाना कि अचानक से होने लगी गोलीबारी तो मच गई अफरातफरी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Nov 21, 2018

Meerut

हाईअलर्ट के बीच रेस्टोरेंट में भीषण गोलीबारी से थर्राया यूपी का यह शहर, पुलिस के उड़े होश, देखें वीडियो

मेरठ. एक होटल में लोग खाना खा रहे थे। माहौल बहुत खुशनुमा था। वेटर हर टेबल पर जाकर लोगों के आर्डर ले रहे थे। कुछ लोग अपनी टेबल पर बैठे अपने आर्डर का इंतजार कर रहे थे। इतने में ही बाइक पर सवार होकर कुछ लोग वहां पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कई राउंड फायर हो चुकी थी। लोग अपनी टेबल के नीचे छिपकर जान बचा रहे थे। महिलाओं के बीच अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग कर बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद भी होटल में इतनी दहशत रही कि लोग अपनी टेबल के नीचे से काफी देर तक नहीं निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ही लोगों ने हिम्मत दिखाई और अपनी टेबल के नीचे से बाहर आए। थाना कंकरखेडा अंतगर्त एनएच 58 पर पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम से एक रेस्टोरेंट है। चूंकि रेस्टोरेंट एनएच 58 पर स्थिति है। जहां पर हाईवे पर चलने वाले वाहन यहां पर रूक जाते हैं। मंगलवार की रात को भी यही हुआ। कई गाड़िया यहां पर आकर रूकी और यात्री भोजन करने के लिए रेस्टोरेंट के भीतर चले गए। यात्री रेस्टोंरेट के भीतर बैठे हुए थे कि रात में अचानक से बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने भीतर घुसकर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। गोली चलने से रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए और वहां बैठे लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताते चले कि दो दिन पूर्व पहले भी रेस्टोरेंट कर्मचारियों और लोकदल पार्टी से पूर्व विधायक के भतीजे के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। मामले में कई लोग जेल गए थे। एक बार फिर गोली चलने की सूचना पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे।