
मेरठ। मेरठ के कबाड़ी बाजार इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एन्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापा मारा। छापे के दौरान कोठों से दो युवतियां और दो संचालिका को पुलिस ने हिरासत में लेकर एन्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल भेज दिया। एएचटीयू को सूचना मिली थी कि इलाके के कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में कुमकुम के कोठे पर नाबालिग युवती से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर एएचटीयू ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुमकुम और पड़ोसी पिंकी के कोठे पर छापामारी करके दो युवतियों को बरामद कर लिया और साथ ही संचालिका कुमकुम व पिंकी को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने पूछताछ शुरू की
यहां से पकड़ी गर्इ युवतियों और संचालिकाआें को एएचटीयू सेल भेज दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद इन पर कार्रवार्इ की जाएगी। एएचटीयू प्रभारी आसमा वाजिद ने बताया कि नाबालिगों से देह व्यापार कराने की सूचना पर कुमकुम के कोठे पर छापामारी की कार्रवार्इ हुर्इ। यहां से वेस्ट बंगाल की दो युवतियां पकड़ी गर्इ हैं। जांच में दोनों बालिग पायी गर्इ हैं। इनमें एक दस साल पहले पति से तलाक के बाद नौकरी की तलाश में आयी थी आैर उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। एएचटीयू प्रभारी ने बताया कि पिछले तीन महीने में सात बार यहां छापा मारा गया है आैर सभी मामलों में दर्जनभर कोठा संचालिकाआें को देह व्यापार के आरोप में जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः दवाइयां बेचने का लाइसेंस था, यहां काम होता मिला यह!
Published on:
17 Mar 2018, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.