26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के इन दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, पीछे की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे

पुलिस को बिना सूचना दिए मेरठ से इंदौर शिफ्ट हो गए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Aug 2018, 12:13 PM IST

meerut

पाकिस्तान के इन दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, पीछे की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे

मेरठ। पाकिस्तान के दाे सगे भाइयों को पल्लवपुरम पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों भार्इ परिवार के साथ पहले मेरठ की आनंद निकेतन कालोनी में रहते थे, लेकिन पिछले साल ये परिवार इंदौर में जाकर शिफ्ट हो गया। पुलिस को इसकी कोर्इ सूचना नहीं दी गर्इ। एलआर्इयू ने जब इस मामले को पकड़ा, तो थाना पुलिस हरकत में आयी आैर पुलिस टीम इंदौर भेजी गर्इ। वहां से पाकिस्तानी मूल के दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों भाइयों को मेरठ ले आयी।

यह भी पढ़ेंः बड़ी बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग एक अगस्त से लागू कर रहा यह धाकड़ प्लान, बड़ों-बड़ों के उड़ जाएंगे होश

माता-पिता हैं भारतीय, पुत्र पाकिस्तानी

पुलिस ने जिन दोनों पाकिस्तानी सगे भाइयों को इंदौर से गिरफ्तार किया है उनके नाम संजी कुमार आैर जुगेश कुमार हैं। दोनों भार्इ परिवार समेत मेरठ के पल्लपवपुरम की आनंद निकेतन कालोनी में रहते थे। 2017 में ये पुलिस को बिना कोर्इ सूचना दिए इंदौर में शिफ्ट हो गए थे। देश की आजादी आैर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद दिल्ली निवासी राधेश्याम के माता-पिता पाकिस्तान के जनपद कलात के मस्तूरा कस्बे में बस गए थे। माता-पिता की मौत के बाद राधेश्याम वहीं नौकरी करने लगा। उसने निर्मला से शादी की आैर फिर संजी कुमार का जन्म हुआ। इसके बाद राधेश्याम पत्नी निर्मला व संजी कुमार को लेकर दिल्ली आ गया। यहां राधेश्याम के दूसरे बेटे जुगेश का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ेंः मंदिर में पुजारी ने वाल्मीकि समाज की महिलाओं को पूजा करने से रोका तो, इन्होंने दी यह चेतावनी

मेरठ में आकर बस गया यह परिवार

बताते हैं कि यह दंपति दिल्ली से यहां मेरठ के पटेल नगर में आकर शिफ्ट हो गया। संजी कुमार की दिल्ली की युवती से आैर जुगेश की शादी पल्लवपुरम अानंद निकेतन कालोनी की युवती से हो गर्इ। इसके बाद पूरा परिवार अानंद निकेतन कालोनी के एक मकान में रहने लगा। पल्लवपुरम पुलिस का कहना है कि पिछले साल पूरा परिवार पुलिस को बिना कोर्इ जानकारी दिए इंदौर में शिफ्ट हो गया था।

लगातार दस साल रहे थे माता-पिता

संजी आैर जुगेश के पिता राधेश्याम व माता निर्मला दिल्ली में लगातार दस साल रहे थे, तो दोनों को भारत की नागरिकता मिल गर्इ थी, लेकिन संजी आैर जुगेश बीच-बीच में पाकिस्तान आते-जाते रहे, इसलिए दोनों को भारत की नागरिकता नहीं मिल पायी।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी के इस प्रतिष्ठित कालेज ने शिक्षिकाओं के लिए जारी किया यह फरमान, इस पर मच रहा बवाल

इनका कहना है

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि विदेशी अधिनियम की धारा-14 के उल्लंघन के कारण संजी आैर जुगेश को गिरफ्तार किया गया आैर इन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग