26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: पांच करोड़ के सोने की लूट में पकड़े गए तीन बदमाश, इनके पास से मिला इतना माल, पुलिस ने जब पकड़ा तो कर रहे थे ये काम, देखें वीडियो

मेरठ की अब तक की सबसे बड़ी गोल्ड लूट का खुलासा, तीनों बदमाशों के साथियों की अभी भी तलाश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Feb 2019, 11:46 PM IST

meerut

Big Breaking: पांच करोड़ के सोने की लूट में पकड़े गए तीन बदमाश, पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो कर रहे थे ये काम

मेरठ। मेरठ जिले के इतिहास हुई संभवतः सबसे बड़ी गोल्ड लूट का पुलिस ने दो दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने खुलासे में चार किग्रा 42 ग्राम सोना बरामद और साढ़े आठ लाख रूपये बरामद दिखाए हैं। पुलिस ने गोल्ड लूट मामले में तीन आरोपी सुशील, भगत और सर्राफ दीपक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भगत का कहना है कि इस लूट में उसके पिता का कोई हाथ नहीं है। पुलिस लूट में शामिल बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए सभी आरोपी हार्ड कोर क्रिमनल हैं। एसटीएफ मेरठ व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जब इन आरोपियों को पकड़ा तो ये गोल्ड बेचने जा रहे थे। इनमें सुशील 50 हजार का इनामी बदमाश है और वह डॉक्टर अपहरण कांड में शामिल रह चुका है। बताते चलें कि थाना लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कम्पनी में दो दिन पहले 15 किग्रा सोने की लूट हुई थी। लूटे गए सोने की कीमत पांच करोड़ रूपये बताई गई थी। आज एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस लूट का खुलासा कर दिया। एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से पांच करोड़ रुपये का सोना लूटने के मामले में मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से लूटा गया करीब चार किलो सोना भी बरामद किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीजी प्रशांत कुमार के अलावा आईजी मेरठ रामकुमार और मेरठ जिले के नए एसएसपी नितिन तिवारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः पांच करोड़ के सोने की लूट करने वाली गाड़ी पर इस संगठन का स्टीकर लगा होने से मचा हंगामा, देखें वीडियाे

आरोपी ने कहा- घटना में उसका बाप शामिल नहीं

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी भगत और सुशील रातोंरात अमीर बनना चाहता था। इसके लिए ये लोग कोई बड़ा हाथ मारने की फिराक में थे। इन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है की घटना में उसका बाप शामिल नहीं था और न ही उसका बाप हिस्ट्रीशीटर है। रातोंरात अमीर बनने की चाहत में उसने अपने साथियों संग मिलकर लूट की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी भगत के वंडर सिटी स्थित घर की पुलिस तलाशी ले रही है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: जिस बैग में था पांच करोड़ का सोना, उसी ने खोल दिया लूट का राज, आप हैरत में पड़ जाएंगे, देखें वीडियाे

खुलासे पर ग्राहक भी पहुंचे एडीजी कार्यालय

मण्णपुरम गोल्ड लोन कार्यालय में सोने की लूट होने से उन ग्राहकों में बहुत बेचैनी थी। जिन्होंने अपने जेवर गिरवी रखकर लोन लिया था। जिस समय मेरठ जोन कार्यालय में पुलिस की टीम खुलासा कर रही थी उस दौरान काफी संख्या में वे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने गोल्ड लोन लिया था। वे लोग देखने आए थे कि लूट में उनके जेवर तो बरामद नहीं हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग