26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की बदमाशों से हुर्इ मुठभेड़, पैर में गोली मारकर किया तीनों को गिरफ्तार, मच गर्इ अफरातफरी, देखें वीडियो

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा, पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Mar 2019, 6:54 PM IST

meerut

पुलिस की सुबह पांच बजे हुर्इ बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली मारकर किया तीनों को गिरफ्तार, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ जिले में एक ओर जहां अपराधों की बाढ़ आई हुई है। वहीं पुलिस भी अब बदमाशों से निपटने के लिए काफी चुस्ती दिखा रही है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह चार बजे जब लाेग गहरी नींद में थे। उसी दौरान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। काफी देर गोलियां चलने के बाद जब वातावरण में शांति छाई तो लोग ये जानने के लिए बाहर निकले कि आखिर माजरा क्या है।

यह भी पढ़ेंः शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बसपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप

बाहर निकले लोगों को पता चला कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें तीन बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हुए हैं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को पुलिस हिरासत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली। सुबह करीब पांच बजे लिसाड़ी गेट इलाके में पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया।

यह भी पढ़ेंः बदमाशों ने मेकअप आर्टिस्ट से पहले बनवाया सरदार का हुलिया, फिर यूपी के इस शहर की सबसे बड़ी लूट को दिया अंजाम, देखें वीडियो

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें तीन बदमाश इकराम उर्फ काला, इस्लाम और सलीम घायल हो गये। तीनों घायल बदमाशों को पकड़ लिया और अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं। इन तीनों की काफी समय से पुलिस को तलाश थी। वहीं घायलों से पूछताछ भी की जा रही है। घायल बदमाशों के पास से तीन तमंचे और करीब 15 कारतूस बरामद किए गये हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग