28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया था 50000 के इनाम का ऐलान, अगले ही दिन हो गया मामले का खुलासा

छात्रा की अपहरण के बाद हत्या के मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ने कर ली फांसी लगाकर आत्महत्या।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Sep 2018, 9:01 PM IST

sp baghpat

पुलिस ने किया था 50000 के इनाम का ऐलान, अगले ही दिन हो गया मामले का खुलासा

बागपत। खेकड़ा कस्बे में छात्रा को अगवा कर उसकी हत्या का खुलासा बागपत एसपी ने रविवार को कर दिया। 22 सितंबर की रात्रि को कस्बे में फांसी पर लटके मिले युवक ने ही छात्रा की हत्या की थी। युवक छात्रा को जानता था और बहला फुसलाकर उसको अपने गोदाम में ले गया था। जिसके बाद युवक ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। लेकिन पुलिस की पूछताछ और बढ़ते दबाव को वह सहन नहीं कर पाया और आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें-बलात्कार और हत्या के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस तो कर दिया ये ऐलान, मच गई खलबली

दरसल आरोपी युवक खेकड़ा के विजयनगर निवासी वार्ड नंबर-1 की सभासद का पुत्र रजनीश है। आरोपी ने पोल खुलने के डर से ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, उसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। आरोपी बच्ची को दुकान में लाता हुआ व हत्या के बाद बोरे में डाल कर ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद है हुआ है।

यह भी पढ़ें-PNB BANK में लूट के लिए घुसे बदमाशों ने की दो गार्डों की हत्या, अब हुआ यह खुलासा

मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ही थाने बुलाकर मृतक आरोपी रजनीश से पूछताछ की थी। पुलिस का कहना है कि दिन में तीन बजे आरोपी छात्रा को जूतों के शोरूम पर ले गया। रात को करीब 2 बजकर 30 मिनट पर वह छात्रा के शव को बोर में लादकर फेंकने गया। माना जा रहा है कि रजनीश ने कस्बे में छात्रा की हत्या के विरोध में निकले कैंडल मार्च से घुटन महसूस कर अपने घर आकर खुद ही फांसी लगाई थी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लेकिन रजनीश ने आत्महत्या की या उसको किसी ने फांसी पर लटकाया यह भी अभी जांच का विषय है। हालांकि पुलिस रजनीश की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है।

यह भी देखें-ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

पुलिस ने आरोपी का नाम बताने वाले के लिए किया था इनाम का ऐलान
आपको बता दे कि शनिवार को ही बागपत एसपी ने छात्रा के हत्यारोपी का नाम बताने वाले के लिए पचास हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया था। दरअसल घटना के कई दिन बाद भी पुलिस मामले में खाली हाथ थी। जिससे पुलिस के ऊपर लगातार जनता का दवाब बढ़ता जा रहा था। मजबूरी में पुलिस ने आरोपी का नाम बताने वाले के लिए इनाम का ऐलान किया था। हालांकि ऐलान के अगले दिन ही पुलिस ने खुद ही मामले का खुलासा कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग