26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
कोरोना संक्रमण को रोकने की कमान अब पुलिस ने संभाली, देखें वीडियो
Play video

कोरोना संक्रमण को रोकने की कमान अब पुलिस ने संभाली, देखें वीडियो

थाना टीपी नगर पुलिस ने किया लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूकलापरवाह घूम रहे लोगों केा बांटे गए मास्कलोगों को मास्क के साथ दे रहे एहतियात बरतने की जानकारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Nov 2020, 10:26 PM IST

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. कोरोना के मद्देनजर थाना टीपी नगर पुलिस का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कल तक जो पुलिस वाहन चालकों का चालान काटने और वाहनों की चेकिंग में व्यस्त रहती थी आज वही पुलिस लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बांट रही है। थाना टीपी नगर एसओ विजय गुप्ता ने इसकी कमान खुद संभाली हुई थी। फुटबाल चौक पर उन्होंने बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे लोगों को मास्क बांटे और उनको कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। विजय गुप्ता ने बताया कि वे लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करेगें। इस दौरान लोगों को मास्क बांटे जाएंगे। इसकी शुरूआत गुरूवार से कर दी है जिसके तहत लोगों को मास्क देने के साथ ही जागरूक किया जाएगा। इस दौरान थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर मास्क वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस के इस अभियान की लोगों ने सराहना की।
एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में मास्क ना लगाने वालों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है जो भी बगैर मास्क मिलेगा पुलिसकर्मी उसे मास्क देकर इसके फायदे बताएंगे। उनका कहना है कि लोग अभी भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। इसलिए उन्होंने मास्क बांटने की योजना बनाई। इसके तहत थाने के पुलिसकर्मियों ने लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया और बताया कि जान है प्यारी तो मास्क है जरूरी। टीम ने साथ ही महामारी से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप भी मोबाइल में डाउनलोड करने के बारे में जागरूक किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश