17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले दर्जनभर से अधिक लड़के-लड़कियां

Highlights- होटल मैनेजर और दो लड़कियों समेत चार गिरफ्तार- एक दर्जन जोड़ों को पूछताछ के बाद होटल से छोड़ा गया- Meerut की पल्लवपुरम पुलिस ने मारा हाइवे रूडकी रोड स्थित होटल में छापा

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jul 25, 2020

meerut.jpg

मेरठ. जिले में एक बार फिर से होटल में देह व्यापार के रैकेट का खुलासा हुआ है। थाना पल्लवपुरम के रूड़की रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में कई जोड़ों को पकड़ा। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी: बेहोश करके नाबालिक लड़की से रातभर सामूहिक दुष्कर्म ! आरोपी फरार

दरअसल, थाना पल्लवपुरम स्थित रूड़की रोड पर ग्रांड ए-स्टार होटल में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। होटल में पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर को कब्जे में लेकर कमरों की तलाशी ली। तलाशी में एक दर्जन से अधिक जोड़े होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने इस लोगों से पूछताछ की और इनके आधार कार्ड अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। होटल के एक कमरे में दो युवतियां और एक युवक बिना किसी पहचान पत्र के रूके हुए थे। ये लोग पूछताछ में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सके। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल मैनेजर भावनपुर के कमलानगर निवासी ओमकार को भी गिरफ्तार किया है।

सीओ दौराला पंकज कुमार ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि होटल में देह व्यापार हो रहा है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई, जिसमें एक दर्जन जोड़ों को होटल के कमरों से पकड़ा गया। होटल के मैनेजर और दो लड़कियों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- अवैध शस्तर बनाने वाली फैक्ट्री पर पहुंची पुलिस तो दिखा हैरान करने वाला मंजर