22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ के कबाड़ी बाजार में पुलिस का छापा, तीन लग्जरी गाड़ी बरामद

Highlights बुधवार रात पुलिस ने गोपनीय तरीके से मारा छापा गोदाम के भीतर हो रहा था चोरी की गाड़ी का कटान वाहनों के इंजन और चेसिस भी मिले

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Oct 29, 2020

meerut-1.jpg

छापेमारी के दाैरान मिली गाड़ियों के इंजिन नंबर आदि चेक करती पुलिस टीम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ। एशिया की सबसे बड़ी गाड़ी चोरी की मंडी में पुलिस का शिकंजा कस गया है। बुधवार की देर रात एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने कबाडी अफजाल के गोदाम पर छापा मारा।

यह भी पढ़ें: शिवपाल बोले सपा के साथ मिलकर करेंगे बीजेपी का सफाया

गोदाम के भीतर गाडियां कटती हुई पाई गई। पुलिस को देखकर मैकेनिक भाग निकले। गोदाम से पुलिस ने तीन लग्जरी गाडिय़ां और अन्य सामान बरामद किया है। फोरेंसिक टीम बुलाकर गाडिय़ों की जांच की जा रही है। गोदाम स्वामी भी छापे की सूचना पाकर भाग निकला। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। एएसपी ईरज राजा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोती गंज कबाड़ी बाजार में अफजाल के पटेल नगर स्थित गोदाम के अंदर कटान के लिए चोरी की गाड़ी खड़ी रहने की सूचना थी। एएसपी ने देर रात सदर बाजार समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ पटेल नगर में अफजाल के गोदाम पर छापामारी की।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में ट्रक-कार और पिकअप की टक्कर 3 की मौत 6 से अधिक घायल

एएसपी के मुताबिक गोदाम के अंदर से फिलहाल तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। कुछ वाहनों के इंजन तथा चेसिस भी मिले हैं। एएसपी का कहना है कि उनके पास अन्य गोदामों में भी गाड़ियां खड़ी रखने की सूचना है। उन गोदामों पर भी छापामारी की जाएगी। पुलिस ने गोदाम स्वामी अफजाल और उसके पिता इकबाल को अभी हिरासत में नहीं लिया है। एएसपी का कहना है कि गाड़ियों की जांच के बाद ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि मोहसिन कबाड़ी उसके भाई गद़दू और मन्नू की तलाश में भी बुधवार को छापा मारा गया।