23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में इस पूर्व सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पत्नी ने पुलिस अफसर से लेकर कर्इ नेताआें पर लगाए हत्या कराने के आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 12:25 PM IST

munna bajrangi

मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में इस पूर्व सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

बागपत।बागपत में पेशी के लिए आए पूर्वांचल के माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी कीक जेल में ही हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने डाॅन की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद अब बयान दर्ज कर लिये है।इसी के बाद अब पुलिस इस मामले में पूर्व सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही है।इतना ही नहीं पुलिस ने पूर्व सांसद समेत कर्इ राजनीतिक आैर माफियाआें की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।इतना ही नहीं पुलिस अफसरों ने मुन्ना बजरंगी मामले में जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-सौरभ के गोल्ड पर मेरठ से बागपत तक जश्न

इस पूर्व सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सामने आर्इ उसकी पत्नी सीमा सिंह ने कहा था कि उनकी पति की हत्या में राजनीतिक लोग शामिल है।इन्हीं के कहने पर उनकी पति की जेल में हत्या हुर्इ है।मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने इस मामले में सपा से लेकर भाजपा के कर्इ नेताआें व अफसरों पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया था।जिसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत अन्य आरोपितों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।इतना ही नहीं पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कर्इ अधिकारियों की काॅल डिटेल खंगाली है।वहीं पुलिस अधिकारी दावा कर रहे है कि जल्द ही मुन्ना बजरंगी मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-माफिया डाॅन की हत्या करने वाले इस कुख्यात की होनी थी पेशी, लेकिन नहीं पहुंचा कोर्ट तो...

इस दिन जेल मे हुर्इ मुन्ना बजरंगी की हत्या

बागपत में पेशी पर आए डाॅन मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई को बागपत जेल में गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या करने की जिम्मेदारी कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने ली थी।पुलिस को राठी की निशानदेही पर ही जेल के सेफ्टी टैंक से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो मैग्जीन और 22 कारतूस मिले थे।कारागार के तत्कालीन जेलर यूपी सिंह की तहरीर पर सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पर लखनऊ से पहुंची सीमा सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रदीप कुमार उर्फ पीके, रिटायर्ड डिप्टी एसपी जेएम सिंह, महाराज सिंह व विकास उर्फ राजा ने अपने रसूख का प्रयोग करते हुए कराई है।उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया था।वहीं मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह के बयान दर्ज किए थे।साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग