20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: वृद्धा के घर में खत्म हो गया सामान तो डायल 112 पर किया फोन, पुलिस ने पहुंचाया राशन

Highlights मेरठ की सरस्वती लोक कालोनी का मामला महिला ने डायल 112 पर दी थी जानकारी पुलिसकर्मियों ने निशुल्क पहुंचाया सामान  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। लॉकडाउन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन भी लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। पुलिस ने ऐसी ही मदद मेरठ की सरस्वती लोक कालोनी की 70 वर्षीय वृद्धा के लिए की है। लॉकडाउन के दौरान वृद्धा विजयलक्ष्मी के घर का राशन खत्म हो गया तो घर में खाने की समस्या आ गई। उसने डायल 112 को सूचना दी कि घर पर राशन खत्म हो गया है। मैं घर से बाहर नहीं जा सकती। घंटी लखनऊ के कंट्रोल रूम में बजी। इसके बाद ब्रह्मपुरी थाने की पीआरवी मौके पर पहुंची और वृद्धा को राशन उपलब्ध करायाा गया।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान मेरठ में इन दुकानों और मंडियों का समय निर्धारित, नहीं मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सरस्वती लोक कालोनी की वृद्धा विजयलक्ष्मी ने सोमवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि लॉकडाउन के कारण उसके घर का राशन खत्म हो गया है। वह घर से बाहर नहीं जा सकती। इसके बाद लखनऊ कंट्रोल रूम से ब्रह्मपुरी थाने की संबंधित पीआरवी 3780 को कॉल करके अवगत कराया गया। मुख्यालय 112 लखनउ ससे राशन के डिस्पैच अधिकारी द्वारा भी प्रशासन को बताया गया। इसके बाद यूपी 112 की गाड़ी 3780 पर तैनात पुलिसकर्मी शिव कुमार और प्रवीण कुमार सरस्वती लोक कालोनी पहुंचे और सूचना देने वाली महिला के बारे में जानकारी ली। महिला द्वारा जानकारी देने के बाद पुलिस ने निशुल्क महिला के घर में राशन पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान खुली इन दुकानों पर लग गई भीड़, बेवजह घूम रहे लोगों से पुलिस ने कही ये बात

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग