14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस का पहरा, घर-घर अदा की गई ईद की नमाज, मांगी कोरोना के खात्मे की दुआ

कोरोना कर्फ्यू के दौरान ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस का पहरा, लोगों ने घरों उत्साह के साथ मनाई ईद

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

May 14, 2021

meerut.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बीच शुक्रवार ईद-उल-फितर की नमाज लोगों ने अपने घर पर ही अदा की। धार्मिक स्थल पर आम लोगों की पाबंदी के बीच अन्य त्यौहारों की तरह ईद भी घरों में उत्साह के साथ मनाई गई। तय समय पर अधिकतर लोगों ने घर पर ईद की नमाज अदा की। अधिकतर घरों में घर के मुखिया या वरिष्ठ सदस्य ने ईमाम की भूमिका निभाते हुए ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन व भाईचारे के साथ कोरोना वायरस से निजात पाने की दुआ भी की।

यह भी पढ़ें- Eid-ul Fitr 2021 : ईद-उल फित्र आज, रौनक गायब, घरों में पढ़ी गई नमाज, जरूरतमंदों को बांटी जा रही ईद किट

उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते यह दूसरा मौका था, जब ईदगाह या मस्जिद के स्थान पर लोगों ने ईद की नमाज घरों में ही अदा की। ईद की नमाज के लिए घरों में एक-दो दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्यों ने उल्लास से घरों को इबादतगाह की तरह सजाकर तैयार किया था। सुबह परिवार के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने सबसे पहले अपने घर-परिवार के सदस्यों को ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मोबाइल और इंटरनेट पर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरु हुआ।

इस मौके पर मेरठ शाही ईदगाह के पेश इमाम कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने भी लोगों को मुबारकबाद दी और कोरोना वायरस से जल्द छुटकारा दिलाने की दुआ की। इस बार भी ईद के मौके पर ईदगाह व मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने शासन व प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं धार्मिक स्थलों से दूरी बनायी। हालांकि ईदगाह में सुरक्षा के चलते सुबह पुलिस का पहरा रहा। कोरोना कर्फ्यू के चलते ईद पर घर से बाहर रिश्तेदारों व परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ईद पर हुई झमाझम बारिश, आकाश में अभी भी घुमड़ रहे काले बादल