25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका को देखने उमड़ पड़ी भीड़, बुजुर्ग महिलाआें ने आशीर्वाद देकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

प्रियंका गांधी का मेरठ में पहला दौरा, आधे में लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गर्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2019, 2:40 PM IST

meerut

प्रियंका को देखने उमड़ पड़ी भीड़, बुजुर्ग महिलाआें ने आशीर्वाद देकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मेरठ। प्रियंका गांधी का मेरठ का आधा घंटे का तूफानी दौरा राजनीतिक गलियारों में महत्वपूर्ण साबित हुआ तो आम लोगों के लिए भी उनका आना कम रोचक नहीं रहा। मेरठ में पहली बार आयी प्रियंका को देखने के लिए यहां आनंद हास्पिटल के अंदर-बाहर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा तो मुख्य सड़क पर भी उतनी ही भीड़ रही। जैसे ही लोगों को पता चला कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यहां भर्ती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को देखने आ रही हैं तो उनके आने से पहले ही यहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गर्इ, जो उनके जाने तक बनी रही। इस दौरान प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया आैर राजबब्बर को हाॅस्पिटल के अंदर जाने आैर बाहर आने तक बेहद मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख से मुलाकात के बाद बसपाइयों में बढ़ी बेचैनी, मायावती ले सकती हैं बड़ा फैसला, देखें वीडियो

तीमारदार भी मिले प्रियंका से

गढ़ रोड स्थित आनंद हास्पिटल में प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेसी नेता बुधवार की शाम करीब पांच बजे पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही वहां पहले से मौजूद भीड़ में लोग प्रियंका को देखने के लिए उनके पास पहुंचने लगे तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को धकियाते हुए बड़ी मुश्किल से निकाला। हास्पिटल के अंदर जिन लोगों के मरीज यहां भर्ती थे, वे भी प्रियंका को देखने के लिए हास्पिटल के बाहर व अंदर एकत्र हो गए। हास्पिटल के अंदर प्रियंका कुछ महिलाआें से मिली, जो तीमारदारी में वहां थी। उन्होंने प्रियंका को देखकर कहा कि बिल्कुल अपनी दादी की तरह दिखती है आैर आशीर्वाद भी दिया। हास्पिटल के स्टाफ ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः मायावती के खास रहे बसपा के इस पूर्व सांसद को मिल सकती है कांग्रेस में जगह, बदल जाएंगे समीकरण

हास्पिटल से निकलने में दिक्कतें

प्रियंका गांधी जब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलकर हाॅस्पिटल से बाहर निकली तो आधे घंटे में भीड़ आैर बढ़ चुकी थी। भीड़ को देखते हुए उनके सुरक्षाकर्मियों ने हास्पिटल के दो गेटों पर गाड़ियां लगवा दी, ताकि सहूलियत के हिसाब से किसी भी गेट से निकला जा सके, लेकिन एेसा हो नहीं पाया, क्योंकि दोनों ही गेटों पर प्रियंका को देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हो चुकी थी कि वहां से आसानी से नहीं निकला जा सकता था। आखिरकार प्रियंका व अन्य कांग्रेसी नेता पश्चिम वाले के गेट से गाड़ी में निकली, तो यहां भीड़ में फिर अफरातफरी मच गर्इ। उनके सुरक्षाकर्मियों आैर पुलिस ने भीड़ को कर्इ बार धकियाया, तब जाकर प्रियंका गांधी यहां से निकल पायी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग