
Meerut Weather update : 28 और 29 जून को मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में बारिश का अलर्ट
Meerut Weather Update मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर में मानसून का आगाज बारिश के साथ होगा। मेरठ और आसपास के जिलों में आगामी 28 और 29 जून को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में अब लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में मानसून 28 की रात या 29 की सुबह तक पहुंच जाएगा। लेकिन उससे पहले प्री मानसून बारिश 28 जून से शुरू होने की संभावना है। जिसके चलते इन इलाकों में मध्यम स्तर बारिश होगी।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा था। जो कि सामान्य से दो डिग्री कम बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा था। यह भी सामान्य से 3 डिग्री कम रहा था। आज अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री के बीच रहेगा। आगामी 28-29 जून को गरज के साथ या हवा आँधी के साथ बारिश की संभावना है।
इस समय मेरठ और आसपास के जिलों की हवा की सेहत सुधरी हुई है। मेरठ में इस समय एक्यूआई यानी वायु सूचकांक 75 है। पिछले दिनों मेरठ का वायु सूचकांक काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी। लेकिन अब वायु की सेहत में सुधार से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
Updated on:
24 Jun 2022 08:34 am
Published on:
24 Jun 2022 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
