26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: मौसम में फिर आने जा रहा बदलाव, दो दिन बारिश के बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी में पछुवा हवा चलने से तापमान में गिरावट 48 घंटे तापमान स्थिर होने के बाद आएगी बारिश फिर तापमान में आएगी तेजी, 38 डिग्री तक पहुंचेगा  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। अप्रैल के पहले दिन दो दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया था, अब मौसम में फिर नमी आ गई है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में चल रही पछुवा हवा के चलते मौसम में यह नमी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुवा हवा चलने से यह नमी बरकरार रहेगी और छह व सात अप्रैल को वेस्ट यूपी के जनपदों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में तेजी आनी शुरू होगी।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए यहां शुरू की गई इतनी बड़ी रसोई

शुक्रवार को मौसम में नमी बनी रही तो पछुवा हवा चलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। मौसम कार्यायल पर अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 54 व न्यूनतम 27 फीसदी रही। वहीं औसत एक्यूआई 72 रहा। लॉकडाउन केे कारण वायु की शुद्धता में गुणात्मक अंतर आया है। दो महीने पहले तक मेरठ और आसपास के इलाकों का एक्यूआई 200 तक पहुंच गया था। लॉकडाउन के बाद लोगों को शुद्ध हवा मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: इस जनपद के गांवों में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या जानकार प्रशासन हुआ अलर्ट, शुरू हुई कड़ी निगरानी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुवा हवा के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। जिसके कारण तापमान में परिवर्तन हो रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि दो दिन मौसम स्थिर रहने के बाद छह व सात अप्रैल को बूंदाबांदी व तेज बारिश होने के आसार हैं। इसका प्रभाव आठ अप्रैल को भी देखने को मिलेगा और आसमान में बादल छाऐ रहेंगे। इसके बाद तापमान में तेजी आएगी और यह 37-38 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।