scriptराजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया ‘चिपको आंदोलन’ | Rajnath Singh said, 'Congress chipco andolan' launched in Parliament | Patrika News

राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया ‘चिपको आंदोलन’

locationमेरठPublished: Aug 12, 2018 12:21:17 am

Submitted by:

sanjay sharma

गृहमंत्री बोेले- जो संसद की गरिमा को नहीं समझता वह देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए लालायित है
 

meerut

राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया ‘चिपको आंदोलन’

मेरठ। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आए केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्त समझ ले कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। देश की जनता को पता चल चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने संसद के भीतर ‘चिपको अभियान’ चलाया। सोचिए! जो देश के संसद की गरिमा को नहीं समझ सकता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व के पटल पर लाकर खड़ा किया है। विदेश में भारत का विश्वास जागा है। आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के समाज के टूटने की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस ने आजादी के बाद से यही किया। हमें ऐसी सत्ता नहीं चाहिए जो देश को बांटने का या तोड़ने का काम करें। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सांप्रदायिकता और जातिवाद में बांटने की राजनीति की है। उन्हाेंने कहा कि आज भाजपा सरकार गरीबों के साथ है। भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है, यह एंटरप्राइजेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग संस्कृत के जानकार हैं वे लोग भलीभांति जानते हैं कि राजनीत का अर्थ क्या होता है। संस्कृत में नीति का मतलब सन्मार्ग की ओर ले जाना है। हम कार्यक्रम स्थल में मौजूद सभी सांसदों,विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया किया कि वे संकल्प ले कि राजनीति के असली अर्थ को पूरा किए बिना वे रूकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को तोड़कर सत्ता हासिल करना भाजपा की संस्कृति नहीं है।
यह भी पढ़ेंः हार्इकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलाें का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले हंगामा, देखें तस्वीरे

भाजपा व्यापार की राजनीति नहीं करती

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा व्यापार की राजनीति नहीं करती। हम देश को जोड़ने और बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीति शब्द अपना अर्थ और भाव दोनों ही खो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि याचक नहीं दाता बनो। जिस दिन दाता बन जाओगे दुनिया कदमों में होगी। भारत कभी याचक नहीं रहा। भारत हमेशा दाता रहा है।
यह भी देखेंः राम मंदिर पर बोले प्रदेश अध्यक्ष, यह भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं

विरोधी कलेजे पर हाथ रखकर सोचें

उन्होंने कहा कि जो विरोधी पार्टियां आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रही हैं। वे लोग कलेजे पर हाथ रखकर कहें कि भाजपा के कार्यकाल में कार्य नहीं हुए। काम कम या अधिक पर बहस हो सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीयत पर नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो