3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवामय हुआ मेरठ, फिजा में गूंजा जय श्रीराम

राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एक करने का अभियान महिलाओं और बच्चों ने की पुष्पों की वर्ष राम भक्तों को बांटे फल और लड़्डू

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Jan 11, 2021

meeeurt.jpg

मेरठ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( latest meerut news ) राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए चलने वाले अभियान का मेरठ से राम संकल्प के साथ श्रीगणेश हो गया है। जिमखाना मैदान रैली निकाल कर अभियान की शुरुआत की गई। रैली में काफी बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन शामिल रहे। रैली महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली। रैली में शामिल राम भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री बनने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती की लाश मोर्चरी से मिली

इस स्वागत की कमान शहर में कई स्थानों पर भाजपा के पूर्व पार्षद, हिंदू जागरण मंच के संरक्षक संजीव अग्रवाल के हाथ रही। रैली का सबसे जोरदार स्वागत शास्त्रीनगर स्थित मंडल प्रभारी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के कार्यालय पर हुआ। यहां पर राम धुन और जय श्रीराम के नारों के बीच राम भक्तों को फल और लडडू बांटे गए। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने रैली में चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की। रैली जिस क्षेत्र से निकली उसको भगवा ध्वजों से सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ - आगरा के बाद अब सहारनपुर गोरखपुर और वाराणसी में बनेंगे आईटी पार्क

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हो रहे निधि समर्पण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघ परिवार की ओर से निकाली गई इस रैली में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य अनुषागिक संगठनों ने सहभागिता की। भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रीराम के चित्र से सुशोभित धर्म ध्वजाओं को मुक्त हवा में लहराता देखकर राह में हर व्यक्ति का मन आनंदित व राममय होता रहा। विहिप के प्रात संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संघ चालक एवं अभियान समिति के महानगर अध्यक्ष विनोद भारती ने भगवा पताका दिखा रैली को रवाना किया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भगवा पताका लहराते हुए राम भक्ति से सराबोर नजर आए। रैली में साउंड सिस्टम पर बज रहे भजनों पर कार्यकर्ता मग्न हो आगे बढ़ते रहे। रैली बेगमपुल, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी, घटाघर, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड से तेजगढ़ी होकर सूरजकुंड स्थित श्रीमनोहरनाथ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।