15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समसप्तक योग में होगा राम मंदिर का भूमि पूजन, सदियों में एक बार बनता है ऐसा विशेष संयोग

Highlights: -मेरठ के ज्योतिषाचार्य की राय 1 अगस्त सुबह 6:43 से लग रहा योग -पीएम मोदी पांच अगस्त को करेंगे भूमि पूजन -देशवासियों को लंबे समय से था इस दिन का इंतजार

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jul 31, 2020

ram_mandir.jpg

मेरठ। अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी होने को है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा। मेरठ के ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण के अनुसार राम मंदिर का भूमि पूजन सम सप्तक योग में होगा। उन्होंने बताया कि यह योग आगामी 1 अगस्त प्रातः 6:43 पर मालव्य महापुरुष राजयोग बनाने वाले शुक्र, मिथुन राशि में पहुंच रहे हैं। जहां वे 31 अगस्त तक रहेंगे तथा जहां उनके मित्र राहु और बुध उनके स्वागत के लिए पहले से ही विराजे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी और परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोपों में रिपाेर्ट दर्ज

इस प्रकार तीन मित्र दैत्य ग्रह मिथुन राशि में तथा ठीक सामने तीन देव ग्रह बृहस्पति, चन्द्र, केतु धनु राशि में विराजने की स्थिति में हैं। इस प्रकार गुरु और शुक्र का ही नहीं कुल इन 6 ग्रहों का सम सप्तक योग बहुत ही मुश्किल से शताब्दियों बाद आता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि यह योग अगस्त माह विश्व लिए एक इतिहास बनाने वाला सिद्ध होगा। एक इतिहास तो रामजन्म भूमि मन्दिर का प्रारम्भ हो ही रहा है, बाकी सूर्य व शनि भी आमने सामने हैं। इसलिए भी विश्व में किसी घटना से ऐतिहासिक स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार दो इतिहास एक साथ प्रारंभ हो रहे हैं। पहला सम सप्तक योग और दूसरा राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का। सम सप्तक योग का राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। जो कि निम्न प्रकार है।

यह भी पढ़ें: खेत में था हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान, लोग गए मिलने तो निकल गई चीख

मेष- हर प्रकार से उत्तम

वृष- कलह व तंगी का दौर

मिथुन- परेशानी की स्थिति

कर्क - रुका धन वापसी के योग

सिंह- शुभ लाभ के योग

कन्या- आध्यात्मिकता के लिए ठीक, सांसारिक कार्यों में बाधा

तुला- भाग्य काम ना करे सिर्फ मेहनत का मेहनताना मिले

वृश्चिक- नई-नई खोज लाभकारी

धनु- जीवनसाथी व साझेदारों से विपरीत स्थिति

मकर- कर्ज, शत्रु से बचें

कुम्भ- सन्तान व सम्पत्ति सुख

मीन- स्वास्थ्य लाभ व आर्थिक, पारिवारिक सुधार