26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विहिप ने राम मंदिर निर्माण पर लिया ये महत्वपूर्ण फैसला, जानकार हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

कुंभ में हुई विहिप की धर्म संसद बैठक में राम मंदिर निर्माण पर लिया गया अहम फैसला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Mar 2019, 1:34 PM IST

meerut

राम मंदिर पर विहिप का अगला कदम जान आप हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। पुलवामा पर हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से देश के प्रमुख मुद्दे कहीं न कहीं खो गए हैं, लग ऐसा रहा है, लेकिन ऐसा है नहीं। पिछले दिनों कुंभ में हुई विहिप की धर्मसंसद बैठक में राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। इस संसद में सरकार पर राम मंदिर निर्माण के लिए जोर डाला गया, लेकिन उसके बाद सर्वसम्मति से साधु-संतों ने विहिप की बात मानते हुए एक निर्णय लिया। कुंभ में हुई विहिप की इस बैठक में पश्चिम प्रांत के सुदर्शन चक्र महाराज भी भाग लेने गए थे।

यह भी पढ़ेंः मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, इन 48 घंटे में जबरदस्त हवा के साथ होगी तेज बारिश अौर पड़ेंगे आेले

उन्होंने बताया कि कुंभ में चली राम मंदिर निर्माण को लेकर वीएचपी की धर्मसभा तय समय से पहले खत्म हो गई है। वीएचपी की धर्मसभा में कोई लिखित प्रस्ताव पास नहीं किया गया। लेकिन, यह साफ कहा गया कि हिंदुओं की भावनाएं पानी की तरह स्पष्ट है। देश का हर हिंदू चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। सरकार को चाहिए कि इस पर जितनी जल्दी हो सके अध्यादेश लाए और राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव तक के लिए विहिप ने अपना राम मंदिर का मुद्दा फिलहाल टाल दिया है। चुनाव के बाद जो भी सरकार केंद्र में आएगी उसेे सर्वप्रथम राम मंदिर के निर्माण के लिए ही फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा विहिप का प्रमुख मुद्दा रहा है। इसलिए इसे खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

यह भी देखेंः VIDEO: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस प्रमुख मंदिर में ये होगी व्यवस्था

सुदर्शन चक्र ने बताया कि बीती 31 जनवरी और एक फरवरी को कुंभ में साधू-संतों की बड़ी संसद हुई। इस संसद में तय किया गया कि राम मंदिर को इस समय सभी दल अपना मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं। देश में कुछ महीने बाद ही चुनाव भी आ रहे हैं। चुनाव में कोई दल इसको चुनावी मुद्दा न बनाए इसलिए राम मंदिर मुद्दे को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। इसलिए सभी लोगों के सामूहिक निर्णय और सम्मति से इसको आगामी चुनाव तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद इस मुद्दे को विहिप फिर से जोरशोर से उठाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग