17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi Parivartan : इस माह तीन ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, जानिये आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

9 अगस्त से परिवर्तित हो रहे तीन ग्रह, ग्रहों की चाल का असर मेष से लेकर मीन राशि तक होगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 04, 2021

rashi-parivartan.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. इस माह तीन ग्रह (Planets) अपनी राशि (Zodiac) बदल रहे हैं, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक होगा। 9 अगस्त से परिवर्तित हो रहे ग्रह मानव जीवन पर खासा असर डालेंगे। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि ग्रहों का प्रभाव सीधे तौर पर लोगों की कुंडली (Kundali) पर पड़ता है, क्योंकि कुंडली का सीधा संबंध लोगों के जीवन से होता है।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर शिलान्यास की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में होगा संतों का जमावड़ा, सीएम योगी करेंगे विशेष पूजा

पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार, सिंह राशि में इस माह बुध ग्रह प्रवेश करने जा रहा है। बुध ग्रह का यह प्रवेश राशि परिवर्तन का कारक बनेगा। यानी बुध किसी दूसरी राशि यानी कर्क राशि में सूर्य के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग बनाए हुए हैं। हालांकि ज्योतिष की दृष्टि से इस योग को उत्तम फल प्रदाता माना गया है। लेकिन, अब इसका समय पूरा होने पर यह सिंह राशि में गोचर करने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, 9 अगस्त को रात्रि 01 बजकर 23 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में बुध की स्थिति 26 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद यह कन्या राशि में अपना परिवर्तन करेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 11 अगस्त को कन्या राशि में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र का प्रवेश दरअसल राशि परिवर्तन है यह ग्रह फिलहाल सिंह राशि में स्थित है और 11 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेगा। इस दौरान ये ग्रह कन्या राशि में 06 सितंबर 2021 तक इसी अवस्था में मौजूद रहेगा। तत्पश्चात इसका राशि परिवर्तन तुला राशि में होगा।
अगस्त माह में ही तीसरा परिवर्तन सिंह राशि के साथ होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, 17 अगस्त को सूर्य रात्रि 01 बजकर 05 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। यह भी सूर्य का राशि परिवर्तन है इस दौरान सूर्य कर्क राशि से परिवर्तित होकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य का इस तरह से राशि परिवर्तन करना संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसे सिंह संक्रांति भी कहते हैं। इस राशि में सूर्य 17 सितंबर तक विराजमान रहने वाले हैं।

बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 दिन गुरूवार को कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है। इसके समय की अगर बात करें तो यह परिवर्तन रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश 22 सितंबर 2021 तक रहेगा। इसके बाद यह ग्रह कन्या से तुला राशि में परिवर्तित होगा। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि ग्रहों का राशियों में प्रवेश और परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। उन्होंने बताया कि किसी राशि में इसका प्रभाव आशिंक होगा और किसी में अधिक होगा।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2021: भारत ही नहीं दुनिया भर में मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें- सेलिब्रेशन के तरीके