5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी में सस्ता हुआ सेहत का खजाना,आलू और टमाटर के तेवर ढीले

पिछले कई सप्ताह से आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम अब फर्श पर आ गए हैं। आलू,बैगन और टमाटर के भाव तो आधे से भी कम हो गए हैं। 80 रुपये पाव बिक रही हरी मटर 30 रुपये पर आ गई है। जाने बाकी सब्जी का भाव।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 19, 2022

सर्दी में सस्ता हुआ सेहत का खजाना,आलू और टमाटर के तेवर ढीले

सर्दी में सस्ता हुआ सेहत का खजाना,आलू और टमाटर के तेवर ढीले

पेट्रोल—डीजल में राहत के बाद अब सर्दी में सेहत का खजाना हरी पत्तेदार सब्जियों के भाव भी नीचे आ गए हैं। आम आदमी की रसोई से दूर हुआ टमाटर अब फिर से खाने की सलाद में दिखाई दे रहा है।


आलू के तेवर हुए ढीले
पिछले कई महीने से सब्जी मंडी में आलू तेवर दिखा रहा था। अब आलू के भाव नीचे आ गए हैं। एक महीने पहले प्याज की कीमत लोगों के आंसू निकाल रही थी। सब्जी मंडी में प्याज के दाम भी काफी कम हो गए हैं। मेरठ जिले की सब्जी मंडियों दिल्ली रोड और लोहिया नगर सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। सर्दी में सब्जियों की कीमतों में कमी आई तो लोगों ने हरी सब्जी से सेहत बनानी शुरू कर दी है। हालात ये हैं कि टमाटर के दाम जो 50—60 रुपये प्रति किग्रा था वह अब 20 रुपये प्रति किलो तक आ गया है। बैगन के तेवर भी ढीले हो गए हैं। बैगन का दाम इस समय 30 रुपये प्रति किग्रा हैं। हरी मटर 320 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। लहसुन जो 160 रुपये किलो था वह अब 100 रुपये किलो हो गया है।


यह भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमत जान हो जाएंगे हैरान,ऐसा है बाजार का मिजाज


थाली में सेहत का खजाना
कुल मिलाकर आम लोगों की थाली से सब्जी के रूप में अब सेहत का खजाना है। एक सप्ताह पहले तक आंखें तरेर रही सब्जियों के दामों में अब राहत मिल रही है। व्यापारियों से बात की तो फुटकर विक्रेताओं ने कहा कि पिछले कई महीनों से पड़ोसी राज्यों में बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई थी। मांग अधिक होने से सब्जी की कीमत में इजाफा हो रहा था।

यह भी पढ़ें : दो दिन बाद तेजी से गिरेगा तापमान,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल

दूसरे राज्यों से आती है हरी सब्जी
फुटकर सब्जी विक्रेता दिलीप ने बताया कि मेरठ में हरी सब्जियों की सप्लाई दूसरे जिलों और राज्यों से होती है। मानसून में हुई लगातार बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब हो गई थी। जिस वजह से इसका असर सब्जी के उत्पादन में पड़ा है। अब स्थिति समान्य हो गई है तो हरी सब्जियां की आवक भी बढ़ गई है। जिस वजह से सब्जियों के दाम कम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अभी सब्जियों की कीमत में और कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : ये विशेष मूली प्रदूषण से बचाव के साथ किसानों को भी बनाएगी लखपति


एक नजर में सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपए में
सब्जी -------- अब -------- पहले
टमाटर ------- 20 --------50-60
बंद गोभी ---- 40 ----------- 60
बैगन -------- 30 ----------- 40
लौकी -------- 30 ----------- 50
चुकंदर ------- 40 ---------- 60
अदरक - ------60 ---------- 80
मिर्च --------- 20 ---------- 40
हरी मटर ----320 ---------120

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग