
ज्योतिष के अनुसार बताए उपायों से दूर होगी समस्याएं।
फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से होली की शुरुआत होती है। होलिका दहन हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कुछ भाग में 7 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा।
हिंदू धर्म में होली का महत्व
हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। ज्योतिष पंडित कैलान नाथ द्विवेदी के मुताबिक होलिका दहन में कुछ ऐसे उपाय हैं। जिनका पालन करने से विशेष लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य इत्यादि के क्षेत्र में उन्नति होती है।
होलिका दहन के दिन करें उपाय
उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं होती है। होलिका दहन के दिन छात्र शाम के समय घर की उत्तर दिशा में अखंड ज्योत प्रज्वलित करें। इस दौरान इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करें। ऐसा करने से छात्रों को बहुत जल्द लाभ दिखाई देगा।
जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए होलिका दहन के दिन सूखे नारियल में बूरा भर लें। उसे होलिका में अर्पित कर दें। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं होलिका के साथ भस्म हो जाती है। व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और आर्थिक वृद्धि होती है।
होलिका दहन के दिन होलिका को पान, नारियल, सुपारी इत्यादि का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी मिलने में आसानी होती है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। इस उपाय से जीवन में आ रही कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
Published on:
04 Mar 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
