26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET Result: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

CTET Result: CBSE ने CTET के दिसंबर 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना स्कोर कार्ड साइट पर देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Mar 2023, 10:10 AM IST

CTET Dec 2022 Result: CBSE ने जारी किया CTET का रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

ctet.nic.in पर चेक करें अपना स्कोर कार्ड।

CBSE ने CTET दिसंबर 2022 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना स्कोर चेक करने के लिए वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। सीबीएसई ने कहा कि CTET का परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।

इस बार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET दिसंबर 2022 के पेपर-1 के लिए 17 लाख से अधिक परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 14 लाख ने परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें : यूपी में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए निर्धारित

इनमें से मात्र 5 लाख 79 हजार परीक्षार्थी ही पास हो पाए हैं। पेपर-2 में, परीक्षार्थी की कुल संख्या 15 लाख के आसपास थी। इनमें से 12.76 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3.76 लाख परीक्षार्थी पास हुए हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में धूल भरी हवा का अलर्ट, 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

CBSE CTET Dec 2022 Results स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड?
परीक्षार्थी सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। CBSE CTET Dec 2022 Result को देखने के लिए होम पेज पर नीली पट्टी में स्क्रॉलिंग लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। जहां अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन करें। यहां पर सीटीईटी परिणाम/ स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें। भविष्य में उपयोग के लिए परीक्षार्थी मार्क शीट या स्कोर कार्ड प्रिंट आउट लेकर इसे अपने पास रख सकते हैं।