
सरकारी स्कूलों को डिजिटल करने में छत्तीसगढ़ अव्वल, मध्यप्रेदश-राजस्थान की जानिए क्या है स्थिति,सरकारी स्कूलों को डिजिटल करने में छत्तीसगढ़ अव्वल, मध्यप्रेदश-राजस्थान की जानिए क्या है स्थिति,ATM कार्ड के लाभ जानने का SMS कर सकता है खाता खाली
भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा माह नंवबर 2022 में राष्ट्रव्यापी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम नगला रवा, केनरा बैंक फतेपुर पुट्ठी तथा राजकीय हाई स्कूल फतेहपुर पुट्ठी में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्देशित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें राजेश पंत एलडीडीएम बागपत द्वारा राष्ट्रीय व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी खाता धारक अपने बैंक खाते से संबंधित पासवर्ड, ओटीपी एवं खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
इससे धोखाधड़ी भी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति की बैंक से संबंधित किसी शिकायत का समाधान 30 दिनों के अंदर नहीं हो पाया तो वह व्यक्ति भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल के पास अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसी क्रम में शशि यादव निदेशक आर सेटी बागपत तथा बॉबी शर्मा द्वारा विभिन प्रकार के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन धोखाधड़ी के बारे विस्तृत जानकारी दी गईं जिसमें बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर आप अपने एटीएम के पीछे लिखे टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अविश्वसनीय मुनाफे जैसे प्रलोभनों से बचाव,एटीएम कार्ड के लाभ, पासवर्ड , ओटीपी OTP , सीवीवी CVV , यूपीआई UPI पिन आदि किसी को न बताए। बैंक खाते में नोमिनी जरूर करें तथा अन्य जानकारी के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साह पूर्ण प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम में नितिन सागर शाखा प्रबंधक केनरा बैंक फतेहपुर पुट्ठी, सुमन ग्राम प्रधान फतेपुर पूठी एवं प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल फतेहपुर पुट्ठी उपस्थित रहे।
Updated on:
11 Nov 2022 03:13 pm
Published on:
11 Nov 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
