26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पार्टी के ऐलान से शिवपाल समर्थकों के खिले चेहरे, बोले अब चुनाव में दिखाएंगे दम

अपने इस समर्थक को टिकट दिलवाने के लिए भतीजे से भिड़ गए थे शिवपाल, अब उसी समर्थक की पत्नी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Aug 2018, 7:52 PM IST

Shivpal-akhilesh

नई पार्टी के ऐलान से शिवपाल समर्थकों के खिले चेहरे, बोले अब चुनाव में दिखाएंगे दम

मेरठ. सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की ओर से बुधवार को समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनाने की घोषणा से मेरठ में उनके समर्थकों के चेहरे खिले हुए हैं। शिवपाल समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि अब 2019 के लोकसभा चुनाव में नेता जी यानी शिवपाल यादव दम दिखाएंगे। शिवपाल समर्थकों में से एक दिवंगत पिंटू राणा की पत्नी शशि पिंटू राणा ने कहा कि वे शिवपाल के साथ हैं। जैसा उनका आदेश होगा, हम वैसा ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने नेता शिवपाल यादव के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिंटू राणा शिवपाल यादव के बहुत करीबी नेताओं में से एक थे। पिंटू राणा का एक सड़क हादसे में देहांत हो गया था। उस दौरान भी शिवपाल पिंटू राणा के घर आए थे और उनकी पत्नी को सांत्वना दी थी। उन्होंने पिंटू राणा की पत्नी से कहा था कि वे उनको पार्टी में बड़ी भूमिका देंगे।

यह भी पढ़ें- पार्टी बनाते ही शिवपाल को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने नई पार्टी को मारी ठोकर

वर्ष 2017 में पिंटू राणा के टिकट को लेकर आ चुके हैं अखिलेश और शिवपाल आमने-सामने
वर्ष 2017 में जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले थे। उस समय सरधना विधानसभा से शिवपाल पिंटू राणा को समाजववादी पार्टी से टिकट दिलवाना चाहते थे। दूसरी ओर अखिलेश यादव अपने समर्थक अतुल प्रधान को टिकट देना चाहते थे। सरधना में टिकट देने को लेकर चाचा-भतीजा आमने-सामने आ गए थे। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के कारण अखिलेश यादव का पलड़ा भारी होने के चलते चचा शिवपाल को झुकना पड़ा था। इस कारण सरधना से अतुल प्रधान को टिकट मिला था और वे चुनाव लडे़ थे। लेकिन अतुल चुनाव हार गए थे। दिवंगत पिंटू राणा को पश्चिम उप्र में शिवपाल यादव के प्रबल समर्थकों में माना जाता था। अब जबकि पिंटू राणा नहीं रहे ता उनकी पत्नी ने शिवपाल से राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की है, जिस पर शिवपाल यादव ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी की बात कहीं है। पत्रिका से बात करने पर शशि पिंटू राणा ने बताया कि वे पूरी तरह से शिवपाल के साथ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग