
मेरठ. सामाजिक संगठनों (Social Organizations) ने इस बार खुद को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) से अलग करने का निर्णय लिया है। सभी का कारण सिर्फ एक है और वो है जानलेवा कोरोना वायरस (CoronaVirus)। आईजी कार्यालय पर अब तक सैकड़ों ऐसे ज्ञापन पहुंच चुके हैं, जिसमें कांवड़ मेला आयोजन पर रोक लगाने की बात कही गई है। आईजी प्रवीण कुमार (IG Praveen Kumar) ने खुद इस बात को स्वीकारा है।
आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह अच्छी बात है कि लोग खुद ही आगे आकर ऐसी पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों और ऐसे संगठनों के ज्ञापन उनके पास आए हैं जो कि कांवड़ यात्रा से जुड़े हुए हैं। उन सभी ने इस बार कांवड़ यात्रा में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। वहीं जो संगठन कांवड़ शिविर (Kanwar Camp) लगाया करते थे, उन्होंने भी इस बार कांवड़ शिविर नहीं लगाने का निर्णय लिया है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसा निर्णय कोरोना संक्रमण को देखते हुए किया है।
आईजी ने बताया कि सभी लोगों ने एक स्वर से निर्णय लिया है कि इस बार वे अपने घर पर ही धूमधाम से शिवपर्व मनाएंगे। वे न बाहर निकलेंगे और न ही कांवड़ यात्रा में भाग लेगे। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि हालांकि अभी कांवड़ यात्रा पर शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं आया है, जो भी निर्णय आएगा उससे अवगत कराया जाएगा।
Published on:
20 Jun 2020 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
