
मेरठ। सर्किट हाउस में जिले के सभी प्रमुख एनजीओ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि विकास के नाम पर पर्यावरण और हरियाली का सीना छलनी किया जा रहा है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने गंगनहर की पटरी पर सड़क बनाने का फैसला किया है। जिसके लिए करीब 2.5 लाख हरे पेड़ काटे जाएंगे।
इन्हीं हरे पेड़ों के बचाव में सभी एनजीओ एक मंच पर आ गए है। इस संबंध में हुई बैठक में सेव इंडिया फाउंडेशन के राजेश शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क बना रहा है, हम इसका विरोध नहीं कर रहे। सड़क बनाने के नाम पर करीब 2.5 लाख पेड़ों की बलि चढ़ाना कैसा विकास है। इससे पश्चिम यूपी को पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ कट जाने से नहर की पटरी की हरियाली खत्म हो जाएगी। नहर का पानी इन्हीं पेड़ों के कारण शुद्ध है। पेड़ कट जाने से नहर का पानी प्रदूषित हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम अपनी गर्दन कटवा देंगे लेकिन पेड़ नहीं कटने देंगे। पेड़ों के बचाव में आज से हम एक और चिपको आंदोलन की शुरूआत कर रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग किसानों की जमीन को अधिग्रहीत कर उस पर सड़क का निर्माण करे।
Published on:
25 Feb 2020 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
