
फौजी आसिफ ने सोनू बनकर महिला से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म
थाना गंगानगर निवासी एक महिला ने गुवाहाटी में तैनात संप्रदाय विशेष के फौजी पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। एसएसपी से की शिकायत के मुताबिक फौजी आसिफ ने अपना नाम सोनू बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
लव जेहाद का आरोप
आरोप है कि फौजी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसको ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी लगातार धमकी भी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने गुवाहाटी के एक मंदिर में रहकर लव जेहाद का खेल खेल रहा है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
12 साल पहले महिला की हो चुकी है शादी
पुलिस के अनुसार गंगानगर की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी शादी लगभग 12 साल पहले हुई है। महिला का कहना है कि उसका भाई फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
बनाया अश्लील वीडियो
जिसके चलते सोनू नाम के युवक का उनके घर पर आना जाना था। आरोप है कि एक दिन सोनू महिला को अपने साथ होटल में ले गया। जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आसिफ उर्फ सोनू महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान आसिफ उर्फ सोनू सेना में भर्ती हो गया। सेना में भर्ती के बाद उसकी तैनाती गुवाहाटी में हो गई। आरोप है कि सोनू वहां एक मंदिर में रहकर अन्य हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर लव जेहाद चला रहा है।
आरोप है कि वह आए दिन महिला को धमकियां देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी की चैट और सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से बनाए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट एसएसपी को सौंपते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
07 Jan 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
