31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में हुई चोरी, योगी के दरबार में लगाई गुहार, अफसर के एक फोन पर आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के व्यापारी के घर हुई चोरी का मामला मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में उठा। हरकत में आई पुलिस ने 50 हजारी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 7 Jan 2023, 11:56 AM IST

घर में हुई चोरी, योगी के दरबार में लगाई गुहार, अफसर के एक फोन पर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर जिले में 50 हजार का इनामी बदमाश तंजीम अली मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसको थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 हजारी तंजीम ने आजाद और मनीष के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर के घर चोरी की थी। मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में ट्रांसपोर्टर ने बदमाश को गिरफ्तार कराने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : 50 हजारी बसपा नेता याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कुरैशी दिल्ली से गिरफ्तार

30 अगस्त को गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुई थी चोरी

30 अगस्त को ट्रांसपोर्टर विनय कुमार मिश्र के मकान में चोरी कर ली थी। पुलिस ने हापुड़ के निवासी आजाद और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैंग के मुख्य आरोपी तंजीम अली निवासी मोमिनाबाद लिसाड़ी गेट को पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। जेल गए दोनों बदमाशों ने नगदी और ज्वेलरी भी तंजीम के पास होने की बात कही थी।


यह भी पढ़ें : स्कूल से 5 दिन की छुट्टी लेकर प्रेमी संग भागी टीचर, शादी रचाकर पहुंची थाने, पिता और भाई करते रहे तलाश


तंजीम की गिरफ्तारी के लिए जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी के सामने उठाया था। इसके बाद गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई। डीआइजी जे रविंदर गौड़ ने तंजीम पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश