
50 हजारी बसपा नेता याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कुरैशी दिल्ली से गिरफ्तार
मीट कारोबारी और बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी को मेरठ क्राइम ब्रांच ने और एसओजी ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बसपा नेता हाजी याकूब और उनका बेटा इमरान किराए का कमरा लेकर छुपे हुए थे।
दोनों को दिल्ली से शुक्रवार रात 2 बजे दिल्ली से मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक में छुपे थे। दोनों को पुलिस दिल्ली से मेरठ ले आई है। दोनों को पुलिस ने कहा रखा है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। आज दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
ये था मामला
31 मार्च 2022 को हापुड रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारा था। जहां पर अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने याकूब कुरैशी उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान व फिरोज के खिलाफ सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर होकर 1 महीने पहले जेल चला गया जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।
याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज में 50-50 हजार का इनाम कर दिया था दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिता-पुत्र किराए के घर पर ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनकी बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी लगते ही याकूब के समर्थकों में खलबली मच गई है।
Updated on:
7 Jan 2023, 9:39 AM IST
Published on:
7 Jan 2023, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.