
शादी कर थाने में पति के साथ पहुंची टीचर
क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका करीब एक महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। स्कूल में भागने से पहले शिक्षिका ने सात दिन की छुट्टी ली थी। इसके बाद उसने छुट्टी का मेडिकल लगा दिया। शिक्षिका के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस शिक्षिका की तलाश में लगी थी। शिक्षिका खुद ही अचानक से थाने पहुंची और बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसने शादी कर ली है। पुलिस ने उसके अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। उसके बाद उसे उसके पति के हवाले किया जा रहा है।
दिल्ली निवासी व्यक्ति की बेटी सहायक अध्यापिका
मूलरूप से दिल्ली गोकुलपुरी की रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि उनकी 26 वर्षीय बेटी क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में किराए पर रहती थी। जो अकराबाद ब्लाक के स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। 12 दिसंबर को उनकी बेटी अपने भाई के साथ दिल्ली से अलीगढ़ आई थी। तभी वह अपने भाई को पांच मिनट में आने की बात कहकर चली गई। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
थाने पहुंची शिक्षिका पुलिस को दिया बयान
शिक्षिका क्वार्सी थाने पहुंची और बताया कि खुद ही अपनी मर्जी से पलवल निवासी युवक के साथ गई थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में पहले ही शादी कर ली थी। बाद में कोर्ट से भी मैरिज सर्टीफिकेट बनवा लिया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका मूलरूप से बागपत के एक गांव की है और यहां अकराबाद में स्कूल में हेडमास्टर थी। उसने स्कूल में सात दिन की छुट्टी मांगी। इसके बाद मेडिकल डाल दिया। फिर ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी पड़ गई। ऐसे में स्कूल को भी शिक्षिका के जाने की खबर नहीं थी।
यह भी पढ़ें : किसी की उम्र बढ़ गई तो नहीं मिल रहा दूल्हा, कोई बनाना चाहता करियर, मां बनने के लिए अपना रहीं यह तरीका
पति के हवाले की शिक्षिका
इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिका अपनी मर्जी से गई थी। उसे उसके पति के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें अवगत कराया गया है कि शिक्षिका स्कूल से अनुपस्थित है।
Updated on:
6 Jan 2023, 7:08 PM IST
Published on:
6 Jan 2023, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.